कवर्धादुर्ग

जिला भाजपा के महामंत्री अनिल सिंह को भाजपा ने कवर्धा का जिला भाजपाअध्यक्ष बनाया

कवर्धा – जिला भाजपा के महामंत्री अनिल सिंह को भाजपा ने कवर्धा का जिला अध्यक्ष बनाया है। पूर्व में नगर पालिका के अध्यक्ष भी रह चुके

। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के करीबियों में से एक। संगठन में बाकी नेताओं से भी मतभेद नहीं थी। कार्यकर्ताओं की बात सुनने वाले नेता के रूप में जाने जाते हैं। कई बड़े कार्यक्रमों की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं।
भारतीय जनता पार्टी कबीरधाम के नए जिलाध्यक्ष की तलाश को अंतिम रूप दिया जा चुका था अधिकारिक घोषणा बाकि थी जो

आज हो गयी । यह पहले से तय हो गया था कि पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह और प्रदेश महामंत्री व सांसद संतोष पांडेय की पसंद से ही

नया जिलाध्यक्ष का नाम तय होगा। तय नाम मे अनिल सिंह पर सहमति बन गयी और आज रविवार 24 नवंबर को कवर्धा में ही घोषणा कर दी गयी। श्री सिंह के नाम की घोषणा होते ही पटाखे फुटे और मिठाईयां बंटी पार्टी के कार्यकर्ता व पदाधिकारियों ने हर्ष जताई है।तथा भाजपा कार्यालय मे स्वागत का,सिलसिला जारी है

Spread the love

Related Articles

Back to top button