
कवर्धा, 19 नवंबर मंगलवार को प्रदेश के परिवहन, आवास, पर्यावरण एवं वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने जिले के बोड़ला विकासखंड के ग्राम चिल्फी में 171.42 लाख रूपए की लागत से नवनिर्मित विश्राम गृह का विधिवत लोकार्पण किया। इस अवसर कलेक्टर श्री अवनीश कुमार शरण, पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेंद सिंह, जिला पंचायत के सीईओ श्री कुंदन कुमार, वन मंडलाधिकारी श्री दिलराज प्रभाकर सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।




