पंडरिया- शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला उदका संकुल दुल्लापुर वि ख पंडरिया के नवाचारी,सृजनशील पर्यावरण प्रेमी शिक्षक विजय चन्देल का चयन अक्षय शिक्षा प्रबोधक वर्ष 2020 के लिए हुआ है। इन्हें 5 सितम्बर 2020 को राज्यपाल पुरस्कार से भी नवाजा जाएगा। राज्यस्तरीय अक्षय शिक्षा अलंकरण समिति रायगढ़ जो कि वर्ष 2018 से राज्यभर में शिक्षा के क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित करती है।अलंकरण हेतु शिक्षा व शिक्षक की गुणवत्ता परखने के लिए मापदण्ड तय किये गए है जिसमे विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु शिक्षक की भूमिका व विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास सक्षम हो एवं तत्पर भी हो । शिक्षक पालक समुदाय जनप्रतिनिधियों से निरंतर एवं जीवंत सम्पर्क तथा इन लोगो से विद्यालय व विद्यार्थियों के विकास हेतु आवश्यक सहयोग लेने में समर्थ हो ।शिक्षक अपने साथी शिक्षकों को प्रभावशाली ,प्रेरणादायी मार्गदर्शन देने में सक्षम हो जिसके फलस्वरूप सभी शिक्षक पूरी क्षमता के साथ कार्य करने के लिये उत्सुक हो एवं उच्चाधिकारियों से निरंतर सम्पर्क में रहे ।समय के साथ शिक्षक अपने स्वयं के क्षमता विकास के लिए तत्पर हो ।शिक्षक सदैव सामाजिक सरोकार के विषयो में अपनी सहभागिता देने में सक्षम हो जैसे विषय शामिल थे । राष्ट्रीय, प्रदेश तथा जिला स्तर पर मिले पुरस्कार, सम्मान के साथ ऑनलाइन साक्षात्कार के साथ अन्य बिंदुओं को ध्यान में रखकर श्री चन्देल जी का चयन अक्षय प्रबोधक के हुआ है जिन्होंने कबीरधाम जिले का गौरव बढ़ाया है ।इस उपलब्धि पर शिक्षा जगत,पर्यावरण समिति व पालको में हर्ष व्याप्त है । Spread the love Post navigation छात्रों की मांग मानते हुए प्रशाशन द्वारा पुरानी व जर्जर सायकल को बदलते हुए अंततः आज स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा नए सायकल का वितरण किया गया अवैध शराब बिक्री करने वाले आरोपी को पुलिस ने धर दबोचा चौकी पोड़ी की कार्यवाही