कवर्धादुर्ग

 एक्सीडेन्ट कर भागने वाला ट्रक एंव चालक को पकड़ने में कोतवाली पुलिस को मिली सफलता। 25.10.2019 को ग्राम मगरदा रायपुर रोड़ में हुआ था दुर्घटना

कवर्धा 25.10.2019 को कवर्धा से ग्राम मरका स्कुल जाने के लिए मृतक रमेष चंद सासमल अपने मोटर सायकल क्रमांक सी.जी. 09 ए 7722 में जा रहे थे। जिन्हे आज्ञात ट्रक द्वारा रायपुर रोड मगरदा में एक्सीडेन्ट कर घटनास्थल से फरार हो गया था। जिनका घटना स्थल पर ही मौत हो गया था। जिन्हे जिला अस्पताल कवर्धा ले जा कर पोस्टमाडम कराया गया, व मर्ग क्रमांक 460/19 धारा 304 ए के तहत अज्ञात ट्रक के चालक के

खिलाफ अपराध दर्ज कर, थाना प्रभारी निरीक्षक सुषील मलिक के द्वारा घटना की जानकारी वरिष्ट अधिकारीयों को दी गयी। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक डाॅ. लाल उमेद सिंह के द्वारा निर्देषित किया गया की तत्काल टीम बनाकर अज्ञात वाहन का पता-तलाष कर जल्द से जल्द आरोपी ट्रक चालाक के खिलाफ कार्यवाही करने कहा गया। जिस पर कोतवाली थाना प्रभारी द्वारा टीम गठीत कर अज्ञात वाहन तथा

चालक का पता-तलाष किया गया। दिनांक 19.11.2019 को ट्रक क्रमांक सी.जी. 09 जे.सी. 2578 संजु ट्रांसपोर्ट कवर्धा वाहन मालिक भगवान दास का पता कर वाहन को जप्त किया गया, एंव आरोपी ट्रक चालक रितेष कुमार सतनामी पिता कन्हैया सतनामी ग्राम महराजपुर थाना कवर्धा को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेष किया गया। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक सुषील मलिक, सउनि. रघ ुवंष पाटिल एंव थाना के टीम का विषेष योगदान रहा।

Spread the love

Related Articles

Back to top button