यातायात को जागरूक करने हेतु मैन आॅफ द सीरिज के रूप में दौलत चन्द्रवंषी को हेलमेट प्रदान किया गया व्हालीबाल प्रतियोगिता में जिले के कुल 22-25 टीमों ने लिया हिस्सा कवर्धा,कबीरधाम पुलिस अधीक्षक डाॅं लाल उमेद सिंह, के निर्देषन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सोनी, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पंडरिया नरेन्द्र बेंताल के मार्गदर्षन में थाना प्रभारी पांडातराई उप निरीक्षक सुमीता यादव के द्वारा कम्युनिटी पुलिसिंग के तहत थाना क्षेत्रांतर्गत ग्राम भरेली मेे दिनांक 09.11.2019 से 10.11.2019 तक व्हालीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। उक्त प्रतियोगिता में जिले के 22 टीमों ने भाग लिया। उत्कृष्ठ खेल का प्रदर्षन करते हुये प्रथम स्थान पर भरेली-बी, द्वितीय स्थान भरेली-ए, तृतीय स्थान अंधियारखोर, चतुर्थ स्थान-लालपुर तथा मैन आॅफ द सीरिज दौलतराम चन्द्रवंषी को हेलमेट प्रदाय किया गया। कार्यक्रम के समापन समारोह में उपस्थित मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक डाॅ.लाल उमेद सिंह तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सोनी व सरपंच ग्राम पंचायत भरेली लक्ष्मी नरेष चन्द्रवंषी, छ.ग. युवा कांग्रेस के सह सचिव श्री तुकाराम चन्द्रवंषी, युवा कांग्रेस के महामंत्री नरेन्द्र चंद्रवंषी, वरिष्ठ खिलाड़ी दषरथ चन्द्रवंषी, कपिल चन्द्रवंषी, थाना प्रभारी सुमीता यादव एवं वरिष्ठ नागरिक, जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने अपने उद्बोधन में कहा कि जीवन में खेल का बहुत महत्व होता है। व्यक्ति के व्यक्तित्व निखारने एवं उभारने के लिये प्रत्येक व्यक्ति को अपनी इच्छानुसार खेल से हमेषा जुड़े रहना चाहिये साथ ही छात्र छात्राओं को खेल के साथ साथ पढ़ाई में भी विषेष ध्यान देना चाहिये। खेल से शारीरिक एवं बौद्धिक विकास होता है। अभी वर्तमान समय में गन्ना का सीजन आने वाला है। जो टेªक्टर से भरकर गन्ना फैक्ट्री तक पहुंचाया जाता है। उन सभी टेªेक्टर ट्राली में रेडियम आवष्यक रूप से चिपकायें या लाल कपड़े का झंडा गन्ने के ऊपर व ट्राली के आजू बाजू आवष्यक रूप से ट्राली के पीछे बांधे ताकि पीछे से आने वाले गाड़ी के ड्राईव्हर को पता चल सके। इसी वजह से पिछले वर्ष काफी दुर्घटनाएं घटित हुई थी इस दुर्घटना में मौत होने पर आहत व्यक्ति के परिवार तीन पीढ़ियों को जीवन यापन से लेकर बहुत से परेषानियों का सामना करना पड़ता है। कबीरधाम पुलिस का उद्देष्य है कि एक एक व्यक्ति का जान हमारे लिये किमती है और कोई व्यक्ति दुर्घटना का षिकार ना हो, उनका परिवार सुखी रहे। पुलिस अपनी तरफ से पूरी प्रयास करता है। साथ ही जल्द ही गुड़ फैक्ट्री भी चालू होने वाला है। जिसमें बाहरी मजदुर अन्य ठेकेदार आते है अच्छी तरह से पूछ परख कर काम में रखे, संबंधित थाना प्रभारी को मजदूरो का डाटा ब्योरा देवें। पुलिस विभाग इस तरह का आयोजन पूरे जिले मंे करा रहा है। इसका मात्र एक ही उद्देष्य है पुलिस और जनता के बीच में अच्छा संबंध बनाये रखना है। किसी भी दुर्घटना या अन्य अपराधों के रोकथाम के लिये तत्काल पुलिस से संपर्क करें। इस सफल आयोजन के लिये उपस्थित सभी को बधाई दिये। Spread the love Post navigation बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ सरकार की इस योजना को मात देती हुई चखना दुकान धान के अवैध आवक को रोकने के लिए कबीरधाम जिले में बनाए गए चार अंतरराज्यीय चेकपोस्ट