कवर्धा। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा महिलाओं, विशेष रूप से अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक महिलाओं के उत्थान हेतु उत्कृष्ठ कार्य करने वाली राज्य की एक महिला, अशासकीय संस्था को प्रतिवर्ष ‘‘मिनी माता सम्मान (महिला उत्थान)‘‘ प्रदान किया जाता है। इसके तहत् एक महिला संस्था को दो लाख रूपये की राशि तथा प्रशस्ति पट्टिका सम्मान के रूप में प्रदान किया जाता है। वर्ष 2019 के लिए उपरोक्त सम्मान हेतु आवेदन तीन दिवस के भीतर जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग कबीरधाम को प्रस्तुत कर सकते है। आवेदन के साथ समस्त दस्तावेज प्रमाणित संलग्न किये जाने चाहिए। आवेदन एवं योजना संबंधी अधिक जानकारी के लिए जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग जिला-कबीरधाम में संपर्क कर सकते है। समय-सीमा के बाद प्राप्त आवेदनों पर विचार नही किया जावेगा। एक बार अस्वीकृत किए जा चुके आवेदन पुनः विचारणीय नही होगे।
Related Articles
कलेक्टर ने जिले में स्वत्रंत, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन के लिए सभी का आभार जताया
December 6, 2023
कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट* जूनियर रेडक्रॉस के बच्चों ने सीखा फर्स्ट एड, सीपीआर प्रशिक्षण से बनी जीवन बचाने की समझ
August 5, 2025
कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट ▶️ अवैध शराब, जुआ-सट्टा एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों के विरुद्ध थाना सहसपुर लोहारा की सख्त कार्रवाई ▶️ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(ख) के तहत आरोपी के विरुद्ध की गई वैधानिक कार्यवाही ▶️ कुल 08 पौवा देशी प्लेन मदिरा एवं नगद ₹200, कुल ₹840 की जब्ती ▶️ आरोपी के विरुद्ध धारा 170 BNSS के अंतर्गत इस्तगासा तैयार कर एसडीएम न्यायालय में प्रस्तुत किया गया
June 12, 2025
Check Also
Close

