कवर्धा जिला पंचायत के सीईओ श्री कुंदन कुमार ने विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय कवर्धा के सहायक ग्रेड-2 श्री लालासिंह ठाकुर को सिविल सेवा आचरण नियम 1966 में निहीत प्रावधानों को प्रयुक्त करते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। श्री लालासिंह द्वारा अपने पदीय दायित्वा का निर्वहन करने में लगातार लापरवाही बरती गयी है, जिसके कारण प्रशासन एवं कार्यालय की छवि पर विपरीत प्रभाव पड़ा है। इनके द्वारा सहायक ग्रेड-2 के पद पर रहते हुए अपने कर्तव्य के प्रति लापरवाही बरतते हुए वर्ष 2013 में सहायक शिक्षक पंचायत से शिक्षक पंचायत विषय अंग्रेजी के पद पर पदोन्नति हेतु अपात्र सहायक शिक्षक पंचायत को वरिष्ठता सूची में नाम शामिल कराकर पदोन्नति की कार्यवाही किया जाना, 303 शिक्षक पंचायत संवर्ग को अनाधिकृत रूप से एरियर्स भुगतान करने हेतु गणना पत्रक तैयार कर 85 लाख 98 हजार छह रूपये राशि का एरियर्स भुगतान हेतु नस्ती प्रस्तुत कर एरियर्स भुगतान की कार्यवाही किया जाना, समय पर शिक्षक पंचायत एवं व्याख्याता पंचायत के नियमितिकरण एवं समयमान वेतनमान प्रकरण को विलयन से प्रस्तुत करना एवं एक जुलाई 2018 के स्थिति में शिक्षक पंचायत संवर्ग के संविलियन हेतु तैयार की गयी वरिष्ठता सूची में पात्र शिक्षक पंचायत संवर्ग को शामिल नही करना तथा अवकाश स्वीकृति बिना वेतन भुगतान करना कार्य के प्रति घोर लापरवाही एवं स्वेच्छाचारिता का परिचायक होने के साथ साथ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 में निहीत प्रावधान के विरुद्ध होने के कारण श्री लाला सिंह ठाकुर सहायक ग्रेड-2 विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय कवर्धा को सिविल सेवा आचरण नियम 1966 में निहीत प्रावधानों को प्रयुक्त करते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय पण्डरिया होगा तथा इन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।
कबीरधाम जिले की प्रभारी मंत्री ंश्रीमती अनिला भेड़िया और वन मंत्री मोहम्मद अकबर की अध्यक्षता में जीवन दीप समिति की बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार में लिये गये महत्वपूर्ण निर्णय
कबीरधाम जिले की प्रभारी मंत्री ंश्रीमती अनिला भेड़िया और वन मंत्री मोहम्मद अकबर की अध्यक्षता में जीवन दीप समिति की बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार में लिये गये महत्वपूर्ण निर्णय
Related Articles
कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट ** सायबर पुलिस नारायणपुर की बड़ी सफलता ** “मोबाईल वापसी अभियान” के तहत 35 गुम मोबाईल लौटाए ** 5 लाख 38 हजार रुपये से अधिक मूल्य के मोबाईल बरामद
January 8, 2026
*थलसेना अग्निवीर भर्ती 2025-26: शारीरिक दक्षता परीक्षा 10 से 21 जनवरी 2026 तक* कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट
December 23, 2025
कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की सहज आत्मीयता ने पंडरिया विधानसभा के ग्राम दामापुर में जीता लोगों का दिल* जनता के बीच अपनेपन से मिले उप मुख्यमंत्री, ग्रामीणों ने कहा परिवार के सदस्य लगते है* उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने 11 कुण्डीय श्री लक्ष्मी नारायण यज्ञ में शामिल हुए, डोम निर्माण के लिए 30 लाख रुपए की घोषणा किया
May 3, 2025

