कवर्धा

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट ▶️ अवैध शराब, जुआ-सट्टा एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों के विरुद्ध थाना सहसपुर लोहारा की सख्त कार्रवाई ▶️ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(ख) के तहत आरोपी के विरुद्ध की गई वैधानिक कार्यवाही ▶️ कुल 08 पौवा देशी प्लेन मदिरा एवं नगद ₹200, कुल ₹840 की जब्ती ▶️ आरोपी के विरुद्ध धारा 170 BNSS के अंतर्गत इस्तगासा तैयार कर एसडीएम न्यायालय में प्रस्तुत किया गया

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़

देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट

▶️ अवैध शराब, जुआ-सट्टा एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों के विरुद्ध थाना सहसपुर लोहारा की सख्त कार्रवाई
▶️ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(ख) के तहत आरोपी के विरुद्ध की गई वैधानिक कार्यवाही
▶️ कुल 08 पौवा देशी प्लेन मदिरा एवं नगद ₹200, कुल ₹840 की जब्ती
▶️ आरोपी के विरुद्ध धारा 170 BNSS के अंतर्गत इस्तगासा तैयार कर एसडीएम न्यायालय में प्रस्तुत किया गया

कवर्धा**पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेन्द्र बघेल एवं श्री पंकज पटेल तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी श्री प्रतीक चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक लालमन साव के नेतृत्व में थाना सहसपुर लोहारा द्वारा थाना क्षेत्र में लगातार अवैध गतिविधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में दिनांक 11/06/2025 को मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर ग्राम उडियाकला में रेड कार्यवाही की गई। मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिये के अनुसार एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा गया, जो अवैध रूप से शराब रखकर बेचते पाया गया। पूछताछ पर उसने अपना नाम तिलक राम जांगड़े पिता स्व. लीला राम जांगड़े उम्र 29 वर्ष निवासी ग्राम उडियाकला, थाना सहसपुर लोहारा, जिला कबीरधाम बताया।

तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक काले रंग के कैरी बैग में रखे कुल 08 पौवा देशी प्लेन शराब (कीमत ₹640) एवं शराब बिक्री की नगद राशि ₹200, कुल ₹840 की सामग्री जब्त की गई।

उक्त प्रकरण में आरोपी द्वारा धारा 34(1)(ख) आबकारी एक्ट के तहत अपराध करना प्रमाणित पाए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार किया गया एवं उसके विरुद्ध धारा 170 BNSS के अंतर्गत इस्तगासा तैयार कर एसडीएम न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

सहसपुर लोहारा पुलिस की यह कार्रवाई क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर लगाम लगाने की दिशा में एक और सशक्त कदम है।

Spread the love

Related Articles

Back to top button