देश

एक: लाख की रिश्वत लेते संयुक्त संचालक गिरफ्तार

एक: लाख की रिश्वत लेते संयुक्त संचालक गिरफ्तार
: जबलपुर । जिले में उद्यानिकी विभाग का संयुक्त संचालक एक लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया ।संयुक्त संचालक आर बी राजोदिया ने पौध नर्सरी संचालक सेबिल पास करने के एवज में एक लाख 25 हजार की रिश्वत मांगी थी। जिसकी शिकायत लोकायुक्त पुलिस से की गई थी।

शिकायतकर्ता आज रिश्वत की रकम लेकर संयुक्त संचालक के अधारताल स्थित सरकारी बंगले पर पहुंचा। संयुक्त संचालक ने जैसे ही रिश्वत की रकम ली लोकायुक्त की टीम ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। संयुक्त संचालक के आवास के साथ ग्वालियर स्थित मकान में भी लोकायुक्त टीम ने दबिश दी है । उनके पास भिंड जिले के शुकलपुरा गांव में पैतृक संपत्ति की भी जानकारी मिली है। संयुक्त संचालक के पास बैंक अकाउंट, जमीन व निवेश संबंधित दस्तावेज भी मिले हैं

Spread the love

Related Articles

Back to top button