निर्माणाधीन सड़क बनी हादसों का कारण, भारत माता चौक से समनापुर पुलिया तक मार्ग पर राहगीरों परेशान बड़ी घटना को आंमत्रित कर रहा है कवर्धा -: नगर पालिका परिषद कवर्धा के सबसे व्यस्त और हृदय स्थल भारत माता चौक से समनापुर पुलिया तक निर्माणाधीन सड़क इन दिनों आम नागरिकों के लिए भारी परेशानी का कारण बनी हुई है। सड़क निर्माण की धीमी गति, जगह-जगह बने बड़े-बड़े गड्ढे, अधूरी नालियां तथा मिट्टीयुक्त मुरुम और बड़े-बड़े बोल्डर डाल दिए जाने से राहगीरों को रोजाना जोखिम उठाकर आवागमन करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क निर्माण कार्य लंबे समय से अधूरा पड़ा है। कई स्थानों पर सड़क गहरे गड्ढों और नालीनुमा हिस्सों में तब्दील हो गई है। दोपहिया वाहन चालकों, स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और पैदल चलने वालों को सबसे अधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के दौरान गड्ढों में पानी भर जाने से दुर्घटना का खतरा और बढ़ जाता है। नागरिकों का आरोप है कि निर्माण स्थल पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम भी नहीं किए गए हैं। चेतावनी बोर्ड, बैरिकेडिंग और रात में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था का अभाव है। ऐसे में किसी भी समय गंभीर दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है। क्षेत्रवासियों का यह भी आरोप है कि सड़क निर्माण कार्य में गुणवत्ता और निगरानी को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। लोगों का कहना है कि निर्माण एजेंसी, संबंधित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिह्न लग रहे हैं तथा पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की आवश्यकता है। इसके अलावा स्थानीय नागरिकों ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को लेकर भी असंतोष व्यक्त किया है। उनका आरोप है कि कार्रवाई में समानता नहीं बरती गई तथा गरीब और प्रभावशाली लोगों के साथ अलग-अलग व्यवहार किया गया। लोगों ने मांग की है कि यदि अतिक्रमण हटाया जाए तो बिना किसी भेदभाव के सभी पर एक समान नियम लागू किए जाएं। क्षेत्रवासियों ने जिला प्रशासन और नगर पालिका से मांग की है कि निर्माणाधीन सड़क का कार्य शीघ्र पूर्ण कराया जाए, सड़क की गुणवत्ता की स्वतंत्र जांच कराई जाए, निर्माण स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तथा अतिक्रमण और निर्माण कार्य से जुड़े सभी मामलों में पारदर्शी एवं निष्पक्ष कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

D.N. Yogi

ByD.N. Yogi

Jul 18, 2026

निर्माणाधीन सड़क बनी हादसों का कारण, भारत माता चौक से समनापुर पुलिया तक मार्ग पर राहगीरों परेशान**

  बड़ी घटना को आंमत्रित कर रहा है**

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट

कवर्धा -: नगर पालिका परिषद कवर्धा के सबसे व्यस्त और हृदय स्थल भारत माता चौक से समनापुर पुलिया तक निर्माणाधीन सड़क इन दिनों आम नागरिकों के लिए भारी परेशानी का कारण बनी हुई है। सड़क निर्माण की धीमी गति, जगह-जगह बने बड़े-बड़े गड्ढे, अधूरी नालियां तथा मिट्टीयुक्त मुरुम और बड़े-बड़े बोल्डर डाल दिए जाने से राहगीरों को रोजाना जोखिम उठाकर आवागमन करना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क निर्माण कार्य लंबे समय से अधूरा पड़ा है। कई स्थानों पर सड़क गहरे गड्ढों और नालीनुमा हिस्सों में तब्दील हो गई है। दोपहिया वाहन चालकों, स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और पैदल चलने वालों को सबसे अधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के दौरान गड्ढों में पानी भर जाने से दुर्घटना का खतरा और बढ़ जाता है।

नागरिकों का आरोप है कि निर्माण स्थल पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम भी नहीं किए गए हैं। चेतावनी बोर्ड, बैरिकेडिंग और रात में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था का अभाव है। ऐसे में किसी भी समय गंभीर दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है।

क्षेत्रवासियों का यह भी आरोप है कि सड़क निर्माण कार्य में गुणवत्ता और निगरानी को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। लोगों का कहना है कि निर्माण एजेंसी, संबंधित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिह्न लग रहे हैं तथा पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की आवश्यकता है।

इसके अलावा स्थानीय नागरिकों ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को लेकर भी असंतोष व्यक्त किया है। उनका आरोप है कि कार्रवाई में समानता नहीं बरती गई तथा गरीब और प्रभावशाली लोगों के साथ अलग-अलग व्यवहार किया गया। लोगों ने मांग की है कि यदि अतिक्रमण हटाया जाए तो बिना किसी भेदभाव के सभी पर एक समान नियम लागू किए जाएं।

क्षेत्रवासियों ने जिला प्रशासन और नगर पालिका से मांग की है कि निर्माणाधीन सड़क का कार्य शीघ्र पूर्ण कराया जाए, सड़क की गुणवत्ता की स्वतंत्र जांच कराई जाए, निर्माण स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तथा अतिक्रमण और निर्माण कार्य से जुड़े सभी मामलों में पारदर्शी एवं निष्पक्ष कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

Spread the love

You missed