प्रशासनिक अधिकारियो की बोलेरो गाड़ी से घायल बछड़े की हुई मौत …. खबर विस्तार से
 कबीर क्रांति
बालोद जिला ब्यूरो चीफ
मो. फुरकान खान

बालोद,, राजनांदगांव मार्ग पर बैठे बछिया को बोलेरो क्रमांक C.G 07BR 7811 द्वारा ठोकर मार दी गई थी, ठोकर लगने से बछड़ा बोलेरो पर ही फस गया था,जिसे प्रत्यक्षदर्शी के कथन अनुसार वाहन चालक द्वारा लगभग 2 से 300 मीटर तक रगड़ता रहा , एवं स्टेट बैंक के सामने वाली गली किंडर गार्डन स्कूल के समीप बोलेरो रोक अंधेरा का फायदा उठाते हुए बछड़े को बाहर निकालने की कोशिश कर रहे थे ।जिला पंचायत अतिरिक्त सीईओ हेमंत ठाकुर, आरईएस विभाग ईई डी.पी.भूआर्य , एवं जिला मनरेगा अधिकारी ओम प्रकाश साहू ,मौके पर वेटरनरी डॉक्टर देवागन को बुलाया गया फिर घायल बछिया को बोलेरो गाड़ी पर ही डालकर महावीर गौशाला ले जाकर इलाज कराया गया,

घायल बछड़े को 35 टांके लगे बछड़े को इलाज के बाद छोड़ दिया गया था ।

जिसे किंडर गार्डन स्कूल के पीछे गली पर आज मृत अवस्था मे पाया गया ।
आगे किस प्रकार की कार्यवाही , जिला पंचायत अतिरिक्त सीईओ हेमंत ठाकुर, आरईएस विभाग ईई डी.पी भूआर्य एवं जिला मनरेगा अधिकारी ओम प्रकाश साहू पर किस प्रकार कार्यवाही शासन प्रशासन द्वारा किया जाएगा ।

Spread the love

You missed