सहसपुर लोहारा के स्वच्छता मंगल भवन में क्षेत्र के 1391 हितग्राहियों को नवीनीकृत राशन कार्ड का मंत्री श्री अकबर ने किया वितरण

कवर्धा,  प्रदेश के वन, परिवहन, आवास, पर्यावरण मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने आज नगर पंचायत सहसपुर लोहारा के स्वच्छता मंगल भवन में 1391 पात्र हितग्राहियों को नवीनीकरण राशन कार्ड का वितरण किया। इस अवसर पर जिला कलेक्टर श्री अवनीश कुमार शरण कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित थे।
वन मंत्री श्री अकबर ने इस अवसर पर कार्यक्रम में पहुंचे लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि जिनका राशन कार्ड नहीं बना है, उन्हें निराश होने की जरूरत नहीं है। सरकार ने अब आवेदन लेने की तिथि 23 सितंबर तक बढ़ाई है। राशन कार्ड बनवाने के लिए आवश्यक दस्तावेज जमा कर कर राशन कार्ड बनवाकर योजना का लाभ ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि घर की महिला को मुखिया को मानते हुए पुराने राशन कार्ड को जमा कर नवीनीकरण कर उन्हें नया राशन कार्ड बनाकर दिया जा रहा है। मुखिया के नाम से राशन कार्ड बनना एक बेहतर पहल है। शासन के योजना के अनुरूप अब एक सदस्य वाले राशन कार्ड पर प्रतिमाह

एक रूपये प्रति माह, दो सदस्यों वाले परिवार को भी राशन वितरण किया जायेगा। साथ ही तीन से छह सदस्य वाले कार्ड पर 35 किलो तथा छह से अधिक सदस्य वाले को परिवार को सात किलो प्रति सदस्य के मान से प्रतिमाह राशन प्रदान किया जायेगा। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम पंचायत स्तर एवं नगरीय क्षेत्रों में नगर पंचायत के माध्यम से राशन वितरण किया जायेगा। मंत्री श्री अकबर ने कहा कि चुनाव में वायदा के अनुरूप सभी परिवार को राशन कार्ड वितरण किया जा रहा है। सरकार बनने के बाद तुरंत 10 दिनों बाद किसानों का कर्जा माफ कर उन्हें लाभान्वित किया गया। किसानों के खाते में राशि नहीं आने पर बैंको से सेंटलमेंट कर आठ सौ करोड़ रूपये किसानों के खाते में जमा करायी गई। वनमंत्री श्री अकबर ने सहसपुर लोहारा के वार्ड नंबर एक से 15 तक के सभी हितग्राहियों का नाम पढ़ने हेतु कहा गया। तत्पश्चात् मंच से उतरकर सभी हितग्राहियां के पास पहुंचकर नवीनीकृत राशन कार्ड का वितरण किया। इस अवसर पर श्री रामकृष्ण साहू, श्री दीवाकर डड़सेना, समस्त पार्षदगण, एसडीएम राजस्व श्री विपुल गुप्ता, तहसीलदार सुश्री रेखा चन्द्रा, अधिकारीगण, राशन कार्ड हितग्राही एवं बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी।

Spread the love

You missed

🎂 जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ 🎉 पंडरिया विधानसभा की लोकप्रिय एवं उत्कृष्ट विधायक श्रीमती भावना बोहरा जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ। 💐🎂 जनसेवा के प्रति आपकी निष्ठा, समर्पण एवं संवेदनशीलता वास्तव में प्रेरणादायी है। आपके नेतृत्व में पंडरिया विधानसभा विकास और प्रगति की नई ऊँचाइयों को छुए, यही हमारी मंगलकामना है। ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख-समृद्धि एवं अपार सफलता प्रदान करें और आप इसी ऊर्जा, उत्साह एवं समर्पण के साथ सदैव जनसेवा करती रहें। 🌹 जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं मंगलकामनाएँ। 🎉🎊 कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ संपादक — डी. एन. योगी की ओर से 🙏

🚩 हनुमान मंदिर में पहुंचा वानर राज, प्रसाद ग्रहण कर प्रतिमा के सामने झुका सिर; श्रद्धालुओं ने कहा—अद्भुत है यह आस्था! कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये, संपादक डी.एन. योगी की रिपोर्ट कवर्धा। वार्ड नंबर 9 स्थित कैलाश केदारनाथ मंदिर परिसर में रविवार शाम आस्था से जुड़ा एक अनोखा दृश्य देखने को मिला। मंदिर परिसर में वटवृक्ष के नीचे स्थित हनुमान मंदिर में प्रतिदिन श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर प्रसाद चढ़ाते हैं। बताया जाता है कि एक वानर भी अक्सर यहां पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करता है। 23 अगस्त 2026 की शाम करीब 6 बजे एक महिला द्वारा हनुमान जी को प्रसाद चढ़ाए जाने के दौरान वानर मंदिर के पास पहुंच गया। उसने प्रसाद ग्रहण किया और कुछ देर हनुमान जी की प्रतिमा के सामने बैठा रहा। तस्वीरों में उसका सिर प्रतिमा की ओर झुका हुआ नजर आ रहा है, जिसे श्रद्धालु हनुमान जी को प्रणाम करने जैसा भावपूर्ण दृश्य मान रहे हैं। इस पूरे दृश्य को मौके पर मौजूद डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया। देखते ही देखते यह दृश्य श्रद्धा और कौतूहल का विषय बन गया। इसी परिसर में भगवान शिव की पूजा-अर्चना के साथ महिलाओं की टीम द्वारा भजन-कीर्तन भी किया जाता है। मंदिर परिसर का यह शांत और भक्तिमय वातावरण इस अनोखे दृश्य के कारण और भी विशेष बन गया।  श्रद्धालुओं की आस्था है—वानर को बजरंगबली का स्वरूप माना जाता है। वहीं तस्वीरों में कैद यह दृश्य निश्चित रूप से लोगों के लिए भावनात्मक और आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। 🚩 जय श्री राम… जय बजरंगबली… हर हर महादेव! 🚩  फोटो: डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव  संपादक — डी.एन. योगी कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़