नुक्कड़ सभा कर मंत्री को बर्खास्त करने की मांग

कवर्धा,भाजयुमो जिला अध्यक्ष कैलाश चंद्रवंशी ने कहा कि विपक्ष के नाते भाजपा या आम जनता नहीं बल्कि कांग्रेस के विधायक स्वयं अपने ही सरकार के मंत्री पर गंभीर भ्रष्टाचार के आरोप लगा रहे हैं जिससे यह प्रमाणित होता है कि कांग्रेस की मंत्री भ्रष्टाचार में लिप्त है

कांग्रेसी विधायक बृहस्पति सिंह के बयान से सिद्ध होता है की सरकार का पूरा मंत्रिमंडल आकंठ भ्रष्टाचार में डूबा हुआ है। उन्होंने शिक्षा मंत्री प्रेम सिह टेकाम पर तबादला उद्योग चलाने, पैसे लेकर ट्रांसफर करने का आरोप लगाया है। और उससे भी आगे बढ़कर उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मांग की है कि ऐसे भ्रष्ट मंत्रीयों को मंत्रिमंडल से हटा देना चाहिये। भारतीय जनता युवा मोर्चा कांग्रिस विधायक जो पूरी सत्ता की कथा क़रीब से देख रहे हैं के आधार पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी से माँग करता है की अपने मंत्रिमंडल से प्रेमसिंग टेकाम को तुरंत बाहर करें और छत्तीसगढ़ के शिक्षा विभाग को धंधा बनने से बचायें और यदि मुख्यमंत्री जी शीघ्र इस गम्भीर विषय पर कार्यवाही नहीं करते हैं तो ये माना जाएगा की मुख्यमंत्री जी स्वयं इस गोरख धंधे में शामिल हैं। और तब भारतीय जनता युवा मोर्चा मंत्री को शिक्षा विभाग को दुकान बनाने से रोकेगा और फिर इसके लिये जो भी आवश्यक हो किया जाएगा

इन्हीं कांग्रेस विधायक बृहस्पति सिंह ने एक सरकारी कार्यक्रम में कहा की अधिकारियों को जूते से मारना चाहिये। युवा मोर्चा अधिकारी – कर्मचारियों को भी समाज का अभिन्न और आवश्यक अंग मानता है और ऐसे किसी भी आलोकतंत्रिक ढंग का पुरज़ोर विरोध करता है। युवा मोर्चा की माँग है कि विधायक बृहस्पति सिंग अपने शब्द वापस लें और अधिकारी-कर्मचारियों से माफ़ी माँगे। और माफ़ी नहीं माँगने की स्थित में विधायक बृहस्पति सिंग का और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का प्रखर विरोध किया जाएगा

प्रदेश सह प्रशिक्षण प्रमुख चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने कहा कि लोकतंत्र में कांग्रेस का कभी बहुत विश्वास नहीं रहा । कांग्रेस के आबकारी और उद्योग मंत्री कवासी लखमा प्रदेश के बच्चों को सलाह देते हैं कि अगर नेता बनना है तो एसपी और कलेक्टर के कॉलर पकड़ो। युवा मोर्चा इस वक्तव्य के लिये मंत्री कवासी लखमा से माँग करता है की वो अधिकारियों और कर्मचारियों से माफ़ी माँगें।

युवा मोर्चा का स्पष्ट मानना है कि ये सभी आड़े-तिरछे क़वायद सिर्फ़ और सिर्फ़ आगामी चुनाव में हार के डर से जनता को गुमराह करने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कांग्रिस कर रहे हैं। परंतु युवा मोर्चा के कार्यकर्ता जनता के सामने झूठ और भ्रम का कोई दीवार बनने नहीं देगा।

नुक्कड़ सभा को युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष खिलेश्वर साहू मंडल उपाध्यक्ष राजा टाटिया सानु साहू साहू ने भी संबोधित किया

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मंडल अध्यक्ष मयंक गुप्ता मुकेश ठाकुर रिंकेश वैष्णव नौरीन समझी सौरभ शर्मा पंचराम कोसले आशीष सोनी सागर साहू योगेश महाजन जयराम साहू अमित चंद्रवंशी राजा नवीन खेमराज साहु सहित भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्तागण उपस्थित थे

Spread the love

You missed

🎂 जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ 🎉 पंडरिया विधानसभा की लोकप्रिय एवं उत्कृष्ट विधायक श्रीमती भावना बोहरा जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ। 💐🎂 जनसेवा के प्रति आपकी निष्ठा, समर्पण एवं संवेदनशीलता वास्तव में प्रेरणादायी है। आपके नेतृत्व में पंडरिया विधानसभा विकास और प्रगति की नई ऊँचाइयों को छुए, यही हमारी मंगलकामना है। ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख-समृद्धि एवं अपार सफलता प्रदान करें और आप इसी ऊर्जा, उत्साह एवं समर्पण के साथ सदैव जनसेवा करती रहें। 🌹 जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं मंगलकामनाएँ। 🎉🎊 कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ संपादक — डी. एन. योगी की ओर से 🙏

🚩 हनुमान मंदिर में पहुंचा वानर राज, प्रसाद ग्रहण कर प्रतिमा के सामने झुका सिर; श्रद्धालुओं ने कहा—अद्भुत है यह आस्था! कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये, संपादक डी.एन. योगी की रिपोर्ट कवर्धा। वार्ड नंबर 9 स्थित कैलाश केदारनाथ मंदिर परिसर में रविवार शाम आस्था से जुड़ा एक अनोखा दृश्य देखने को मिला। मंदिर परिसर में वटवृक्ष के नीचे स्थित हनुमान मंदिर में प्रतिदिन श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर प्रसाद चढ़ाते हैं। बताया जाता है कि एक वानर भी अक्सर यहां पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करता है। 23 अगस्त 2026 की शाम करीब 6 बजे एक महिला द्वारा हनुमान जी को प्रसाद चढ़ाए जाने के दौरान वानर मंदिर के पास पहुंच गया। उसने प्रसाद ग्रहण किया और कुछ देर हनुमान जी की प्रतिमा के सामने बैठा रहा। तस्वीरों में उसका सिर प्रतिमा की ओर झुका हुआ नजर आ रहा है, जिसे श्रद्धालु हनुमान जी को प्रणाम करने जैसा भावपूर्ण दृश्य मान रहे हैं। इस पूरे दृश्य को मौके पर मौजूद डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया। देखते ही देखते यह दृश्य श्रद्धा और कौतूहल का विषय बन गया। इसी परिसर में भगवान शिव की पूजा-अर्चना के साथ महिलाओं की टीम द्वारा भजन-कीर्तन भी किया जाता है। मंदिर परिसर का यह शांत और भक्तिमय वातावरण इस अनोखे दृश्य के कारण और भी विशेष बन गया।  श्रद्धालुओं की आस्था है—वानर को बजरंगबली का स्वरूप माना जाता है। वहीं तस्वीरों में कैद यह दृश्य निश्चित रूप से लोगों के लिए भावनात्मक और आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। 🚩 जय श्री राम… जय बजरंगबली… हर हर महादेव! 🚩  फोटो: डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव  संपादक — डी.एन. योगी कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़