कवर्धा से देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ गुटबाजी की गूंज से टला नालंदा परिसर भूमि पूजन! कवर्धा में चर्चाओं का माहौल गर्म
कवर्धा से देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट
कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़
गुटबाजी की गूंज से टला नालंदा परिसर भूमि पूजन! कवर्धा में चर्चाओं का माहौल गर्म
कवर्धा में नालंदा परिसर के भूमि पूजन की तैयारियाँ ज़ोरों पर थीं — मंच तैयार, होर्डिंग्स लगे, स्वागत द्वार सजे…
लेकिन जैसे ही घड़ी ने कार्यक्रम का वक्त दिखाया — अचानक आया स्थगन का आदेश!
अब पूरे शहर में एक ही सवाल —
क्या वजह सच में प्रशासनिक थी, या फिर गुटबाजी ने किया खेल ख़राब?
राज्योत्सव के बाद से ही शहर में बढ़ते राजनीतिक मतभेद अब सार्वजनिक चर्चा का हिस्सा बन चुके हैं।
लोग कह रहे हैं —
“हज़ारों रुपये की तैयारी, मेहनत और संसाधन सब व्यर्थ… आखिर जिम्मेदार कौन?”
वहीं कुछ लोग बचाव में कहते दिखे —
“कार्यक्रम रद्द नहीं, बस टला है। उपमुख्यमंत्री की उपलब्धता के बाद नई तारीख जल्द घोषित होगी।”
शहर के चौक-चौराहों पर अब राजनीति से ज़्यादा चर्चा है — उन बैनरों की जो गवाही दे रहे हैं कि कुछ बड़ा होने वाला था… लेकिन रह गया अधूरा!




