राज्य सरकार की बड़ी कार्रवाई, CMO समेत 6 अधिकारी-कर्मचारी निलंबित, ये है निलंबन का कारण… बेमेतरा, नगरीय प्रशासन विभाग ने आज बड़ी कार्यवाही की है. नगर पंचायत नवागढ़ में अनिमितता को लेकर राज्य सरकार ने नगरीय प्रशासन के 6 अधिकारी कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है. बता दें नवागढ़ विधायक गुरुदयाल सिंह बंजारे ने कलेक्टर से पत्र लिखकर मामले की जांच कराया था. जिनका निलंबन किया गया है उनमे- नगर पंचायत CMO संजय मिमटे, मुख्य नगर पालिका अधिकारी अरविंदनाथ योगी, 2 उप अभियंता जुठेलराम सोनकर और अशोक कंवर, 2 बाबू मिलन राम सोनकर और कामदेव वर्मा शामिल है. निलंबन अवधि में भी इन्हें निर्वहन भत्ता दिया जाएगा. Spread the love Post navigation गुरुकुल स्कूल की बस अनियंत्रित होकर पलटी, एक छात्र की मौत, चार घायल 【नए शुल्क की वसूली हो बंद, लड़ाई जनहित की जाऊंगा कोर्ट】 सदस्य और पार्षद ने कहा कि, नगरपालिका नामांतरण के नाम पर की जाने वाली नए शुल्क की वसूली बंद कर शहर की जनता से ली गई राशि को ब्याज सहित वापस लौटा दे नही तो मामला जनहित का है न्यायालय के दरवाजे जाने बाध्य रहूंगा।