अंतरराष्ट्रीय
9नवंबर को होगा करतापु कारिडोर का उद्घाटन, रोजाना5हजार श्रद्धालु करेंगे दर्शन

डी एन योगी
दिल्ली,पाकिस्तान ने कहा है कि वो गुरु नानक की जयंती से पहले नौ नवंबर को करतारपुर कॉरिडोर खोल देगा। पाकिस्तान के परियोजना निदेशक आतिफ मजीद ने कहा कि पाकिस्तान नौ नवंबर को गलियारे का उद्घाटन करेगा, जबकि 11 नवंबर को गुरु नानक देव की जयंती मनाई जाएगी।
उन्होंने कहा कि शुरुआत में 5000 श्रद्धालु भारत से आएंगे और बाद में हम प्रतिदिन 10,000 श्रद्धालुओं को अनुमति देंगे। आव्रजन के लिए कुल 152 काउंटर स्थापित किए जाएंगे। सीमा टर्मिनल शून्य बिंदु से 350 मीटर की दूरी पर होगा। हम श्रद्धालुओं को हवाई अड्डे जैसी सुविधा प्रदान करेंगे।9नवंबर को होगा करतापु कारिडोर का उद्घाटन, रोजाना5हजार श्रद्धालु करेंगे दर्शन




