कवर्धादुर्ग

*मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की विशेष भेंटवार्ता का प्रसारण आकाशवाणी और एफ.एम. रेडियो से 24 मई को सवेरे 10.30 बजे*

कवर्धा, / मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की विशेष भेंटवार्ता का प्रसारण आकाशवाणी रायपुर द्वारा 24 मई रविवार को सवेरे 10.30 बजे किया जाएगा। आकाशवाणी रायपुर द्वारा प्रसारित किए जाने वाले इस कार्यक्रम को छत्तीसगढ़ स्थित आकाशवाणी के सभी केन्द्र एक साथ रिले करेंगे। यह कार्यक्रम मीडियम वेव के साथ-साथ सभी एफ.एम. रेडियो पर भी एक साथ सुना जा सकेगा।

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल इस विशेष भेंटवार्ता में कोरोना संकट के इस दौर में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किसानों, प्रवासी मजदूरों, वनवासियों और ग्रामीणों सहित समाज के सभी वर्गों के हित में उठाए जा रहे कदमों के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे। इस विशेष भेंटवार्ता का पुनः प्रसारण सोमवार 25 मई को प्रातः10.30 बजे किया जाएगा।

Spread the love

Related Articles

Back to top button