कवर्धादुर्ग

 कवर्धा कोतवाली की जुआ रेड़ कार्यवाही  आठ आरोपीयों से बरामद 25,700 रूमये

 कवर्धा कोतवाली की जुआ रेड़ कार्यवाही
 आठ आरोपीयों से बरामद 25,700 रूमये
——————–
कवर्धा,,,पुलिस अधीक्षक के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं उप पुलिस अधीक्षक के मार्ग दर्शन में जिला कबीरधाम पुलिस द्वारा चलाये जा रहे अवैध गाॅजा, शराब, जुआ-सट्टा के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत् दिनंाक 27.07.2020 की रात्रि में थाना कवर्धा पुलिस को जरिय मुखबीर सूचना प्राप्त हुई, कि घोठिया रोड कवर्धा स्थित एक मकान में कुछ व्यक्ति अवैध रूप से जुआ खेल रहे हैं। प्राप्त सूचना पर थाना कवर्धा स्टाफ द्वारा मौके पर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया गया। मौके में कुछ व्यक्ति ताश के 52 पत्ती में रूपये-पैसे का हार जीत का दांव लगाकर जुआ खेलते मिले जिन्हें रंगे हाथों पकड़ा गया है। पकडे़ गये आठ जुआड़ियानों के कब्जे से 52 पत्ती ताश एवं नगदी जुमला रकम- 25,700/- रूपये बरामद हुआ है। आरोपी जुआडियानों के विरूद्ध थाना कवर्धा में अपराध क्रमांक 367/2020 धारा 13 जुआ एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया है। गिरफ्तार आरोपीयों में एक सहायक आरक्षक, दो नगर सैनिक, दो चालक आरक्षक, दो आरक्षक एवं एक अन्य व्यक्ति है। गिरफ्तार पुलिस आरक्षकों के विरूद्ध विभागीय कार्यवाही हेतु थाना प्रभारी कवर्धा द्वारा पुलिस अधीक्षक कबीरधाम को पृथक से प्रतिवेदन प्रेषित किया गया है।

Spread the love

Related Articles

Back to top button