कवर्धा, डी एन योगी पत्रकार नाथ योगी समाज सामाजिक बैठक सम्पन्न ग्राम – घुघरीकला दिनांक –15/05/2026 आज पूर्व सूचना अनुसार नाथ योगी समाज की आवश्यक सामाजिक बैठक आयोजित की गई, जिसमें समाज के वरिष्ठजनों एवं उपस्थित सदस्यों की सर्वसम्मति से कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में निर्णय लिया गया कि 5 जून को गोरक्षपीठाधीश्वर परम पूज्य गुरु योगी आदित्यनाथ जी के जन्मोत्सव अवसर पर लखनऊ/गोरखपुर जाकर उन्हें जन्मदिवस की शुभकामनाएं एवं बधाई दी जाएगी। साथ ही भविष्य में गुरु गोरक्षनाथ जी प्राकट्य महोत्सव तथा छत्तीसगढ़ नाथ योगी समाज महासम्मेलन हेतु समय लेने पर भी चर्चा की गई। समाज के प्रत्येक व्यक्ति द्वारा इस कार्यक्रम हेतु ₹3000 सहयोग राशि देने का निर्णय लिया गया। इसके अतिरिक्त नवनिर्मित सामाजिक भवन घुघरीकला के उद्घाटन/लोकार्पण कार्यक्रम, पौधारोपण एवं “गोरख धुना” शुभारंभ करने का भी निर्णय लिया गया। यह कार्यक्रम विश्व योग दिवस के अवसर पर आयोजित किया जाएगा। समाज की एकता, संस्कृति एवं संगठन को मजबूत करने हेतु यह बैठक महत्वपूर्ण रही। शेष कार्यक्रम की विस्तृत सूचना शीघ्र पृथक से प्रदान की जाएगी। 🕉️ सत नमो आदेश 🕉️

कवर्धा, डी एन योगी पत्रकार
नाथ योगी समाज सामाजिक बैठक सम्पन्न
ग्राम – घुघरीकला
दिनांक –15/05/2026
आज पूर्व सूचना अनुसार नाथ योगी समाज की आवश्यक सामाजिक बैठक आयोजित की गई, जिसमें समाज के वरिष्ठजनों एवं उपस्थित सदस्यों की सर्वसम्मति से कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
बैठक में निर्णय लिया गया कि 5 जून को गोरक्षपीठाधीश्वर परम पूज्य गुरु योगी आदित्यनाथ जी के जन्मोत्सव अवसर पर लखनऊ/गोरखपुर जाकर उन्हें जन्मदिवस की शुभकामनाएं एवं बधाई दी जाएगी। साथ ही भविष्य में गुरु गोरक्षनाथ जी प्राकट्य महोत्सव तथा छत्तीसगढ़ नाथ योगी समाज महासम्मेलन हेतु समय लेने पर भी चर्चा की गई।
समाज के प्रत्येक व्यक्ति द्वारा इस कार्यक्रम हेतु ₹3000 सहयोग राशि देने का निर्णय लिया गया।
इसके अतिरिक्त नवनिर्मित सामाजिक भवन घुघरीकला के उद्घाटन/लोकार्पण कार्यक्रम, पौधारोपण एवं “गोरख धुना” शुभारंभ करने का भी निर्णय लिया गया। यह कार्यक्रम विश्व योग दिवस के अवसर पर आयोजित किया जाएगा।
समाज की एकता, संस्कृति एवं संगठन को मजबूत करने हेतु यह बैठक महत्वपूर्ण रही।
शेष कार्यक्रम की विस्तृत सूचना शीघ्र पृथक से प्रदान की जाएगी।
🕉️ सत नमो आदेश 🕉️




