कवर्धा

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ संपादक: डी. एन. योगी की रिपोर्ट सुबह-सुबह एक्शन मोड में विधायक भावना बोहरा, स्कूटी से वार्ड-वार्ड पहुंचकर विकास कार्यों का किया औचक निरीक्षण पंडरिया। जनता तक विकास कार्यों का लाभ समय पर पहुंचे और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता बनी रहे, इसी उद्देश्य से पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने बुधवार सुबह नगर पालिका परिषद के विभिन्न वार्डों का औचक निरीक्षण किया। स्कूटी से वार्डों का भ्रमण करते हुए उन्होंने निर्माणाधीन भवनों, सड़कों, सार्वजनिक स्थलों एवं पिंक चौपाल सहित कई विकास कार्यों का मौके पर निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विधायक ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, प्रगति और समय-सीमा की समीक्षा करते हुए अधिकारियों एवं संबंधित एजेंसियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनता के पैसों से होने वाले विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या गुणवत्ता से समझौता नहीं किया जाएगा। सभी निर्माण कार्य निर्धारित समय में पूर्ण कर नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। विधायक भावना बोहरा ने कहा कि पंडरिया नगर को स्वच्छ, सुंदर और आधुनिक बनाने के लिए भाजपा सरकार लगातार विकास कार्य करा रही है। पिछले ढाई वर्षों में कई बहुप्रतीक्षित योजनाएं पूरी हुई हैं और शेष कार्यों को भी तेजी से पूरा कराया जाएगा। निरीक्षण के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष मंजुला देवी कुर्रे, उपाध्यक्ष सुमित तिवारी, पार्षदगण, एल्डरमैन, जनप्रतिनिधि तथा नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़
संपादक: डी. एन. योगी की रिपोर्ट
सुबह-सुबह एक्शन मोड में विधायक भावना बोहरा, स्कूटी से वार्ड-वार्ड पहुंचकर विकास कार्यों का किया औचक निरीक्षण
पंडरिया। जनता तक विकास कार्यों का लाभ समय पर पहुंचे और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता बनी रहे, इसी उद्देश्य से पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने बुधवार सुबह नगर पालिका परिषद के विभिन्न वार्डों का औचक निरीक्षण किया। स्कूटी से वार्डों का भ्रमण करते हुए उन्होंने निर्माणाधीन भवनों, सड़कों, सार्वजनिक स्थलों एवं पिंक चौपाल सहित कई विकास कार्यों का मौके पर निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान विधायक ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, प्रगति और समय-सीमा की समीक्षा करते हुए अधिकारियों एवं संबंधित एजेंसियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनता के पैसों से होने वाले विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या गुणवत्ता से समझौता नहीं किया जाएगा। सभी निर्माण कार्य निर्धारित समय में पूर्ण कर नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।
विधायक भावना बोहरा ने कहा कि पंडरिया नगर को स्वच्छ, सुंदर और आधुनिक बनाने के लिए भाजपा सरकार लगातार विकास कार्य करा रही है। पिछले ढाई वर्षों में कई बहुप्रतीक्षित योजनाएं पूरी हुई हैं और शेष कार्यों को भी तेजी से पूरा कराया जाएगा।
निरीक्षण के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष मंजुला देवी कुर्रे, उपाध्यक्ष सुमित तिवारी, पार्षदगण, एल्डरमैन, जनप्रतिनिधि तथा नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट

Spread the love

Related Articles

Back to top button