
कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़
देखिए डी.एन. योगी की रिपोर्ट**
राष्ट्रीय अध्यक्ष बी.वी. श्रीनिवास से मिले आनंद सिंह, दिल्ली में सेवादल टीम का कराया परिचय
नई दिल्ली/कबीरधाम। कांग्रेस सेवादल के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष बी.वी. श्रीनिवास के आमंत्रण पर छत्तीसगढ़ के युवा नेता आनंद सिंह अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ नई दिल्ली पहुंचे। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (24, अकबर रोड) में उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष से शिष्टाचार भेंट कर नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं तथा कबीरधाम सहित छत्तीसगढ़ की टीम का परिचय कराया।
बैठक में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष अरुण ताम्रकार सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान संगठन के विस्तार, युवाओं की भागीदारी बढ़ाने और जनहित के मुद्दों पर कांग्रेस सेवादल की भूमिका को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।
आनंद सिंह ने कहा कि लोकतंत्र में छात्रों और युवाओं की आवाज का सम्मान होना चाहिए तथा कांग्रेस सेवादल संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए हमेशा प्रतिबद्ध रहा है। उन्होंने बताया कि बी.वी. श्रीनिवास के साथ उनका वर्षों पुराना संगठनात्मक संबंध रहा है, जिससे भविष्य में छत्तीसगढ़ के कार्यकर्ताओं को राष्ट्रीय स्तर पर और अधिक मजबूती मिलेगी।
दिल्ली प्रवास के दौरान आनंद सिंह ने कांग्रेस सेवादल के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वर्तमान ओडिशा प्रभारी लालजी देसाई से भी शिष्टाचार भेंट कर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
प्रतिनिधिमंडल में शामिल प्रमुख सदस्य:
रामसजीवन धुर्वे, यूनेश कौशिक, बृजेश कौशिक, नरेंद्र धुर्वे, चंद्रशेखर झरिया, आशाराम मात्रे, श्रीमती रामेश्वरी चौहान, श्रीमती लीला पोर्टे एवं शिव गायकवाड़।
दिल्ली प्रवास को संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। राष्ट्रीय नेतृत्व के साथ हुई इस मुलाकात से विशेषकर कबीरधाम जिले के कांग्रेस सेवादल कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ा है और संगठन को नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।




