कबीरधाम जिले में पर्याप्त ऋण पुस्तिका उपलब्ध, किसानों को बड़ी राहत सभी तहसील कार्यालयों को भेजी गई ऋण पुस्तिका कवर्धा, । राज्य शासन के राजस्व विभाग द्वारा कबीरधाम जिले के किसानों को बड़ी राहत देते हुए जिले में पर्याप्त मात्रा में ऋण पुस्तिका उपलब्ध करा दी गई है। कलेक्टर श्री अवनीश कुमार शरण द्वारा तहसीलदारों के मांग के आधार पर जिले के सभी तहसील कार्यालयों के लिए पर्याप्त मात्रा में ऋण पुस्तिका उपलब्ध करा दी गई है। ऋण पुस्तिका उपलब्ध होने से जिले के किसानों को बड़ी राहत मिलेगी। मांग के आधार पर कवर्धा तहसील कार्यालय में एक हजार, पंडरिया तहसील कार्यालय में एक हजार, बोड़ला तहसील कार्यालय में पांच सौ हजार और सहसपुर लोहारा तहसील कार्यालय में पांच सौ ऋण पुस्तिका कलेक्टर जिला कार्यालय से भेजी गई है। कलेक्टर ने कहा कि राजस्व विभाग के कामकाज में किसानों के लिए ऋण पुस्तिका बनाकर उन्हे वितरण करना एक महत्वपूर्ण हिस्सा है तथा यह निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है। अब जिले में ऋण पुस्तिका पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हो गई है। Spread the love Post navigation राजस्व अधिकारी वनांचल के शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण कार्यक्रमों की सतत मॉनिटरिंग करें-कलेक्टर मुख्यमंत्री, मंत्रीगण एवं संसदीय सचिवों के स्वेच्छानुदान एवं जनसम्पर्क मद में स्वीकृत राशि का भुगतान तत्काल करने के निर्देश