कवर्धा

विकासखंड स्तर पर दिव्यांगजनों के लिए प्रमाणीकरण, नवीनकरण एवं यूडीआईडी पंजीयन शिविर का आयोजन

शिविर सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा।

विकासखंड स्तर पर दिव्यांगजनों के लिए प्रमाणीकरण, नवीनकरण एवं यूडीआईडी पंजीयन शिविर का आयोजन

कवर्धा,। कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे के निर्देशानुसार समाज कल्याण विभाग द्वारा कबीरधाम जिले में विकासखंड स्तर पर दिव्यांगजनों के लिए प्रमाणीकरण, नवीनकरण एवं यूडीआईडी पंजीयन शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जहां दिव्यांगजनों का परीक्षण उपरांत प्रमाणीकरण, यूडीआईडी पंजीयन किया जाएगा। यह शिविर सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा।
समाज कल्याण विभाग के उपसंचालक श्रीमती अभिलाषा पाण्डा ने जिले के दिव्यांगजनों से अपील करते हुए कहा कि जिनका दिव्यांगता प्रमाण-पत्र नहीं बना है या प्रमाण-पत्र नवीनीकरण योग्य है, ऐसे दिव्यांगजन शिविर में उपस्थित होकर अपना दिव्यांगता प्रमाण-पत्र बनवा सकते हैं और यूडीआईडी पंजीयन करा सकते है।

शिविर के लिए निर्धारित स्थान

समाज कल्याण विभाग द्वारा जिले के दिव्यांगजनों के लिए विकासखंड स्तर पर ही प्रमाणीकरण, नवीनकरण एवं यूडीआईडी पंजीयन शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें विकासखंड पंडरिया अंतर्गत प्राथमिक स्वाथ्य केन्द्र कुण्डा में 16 मई, प्राथमिक स्वाथ्य केन्द्र कुई-कूकदूर में 18 मई और सामुदायिक भवन पंडरिया में 23 मई को आयोजित किया जाएगा। इसी तरह बोड़ला विकासखंड अंतर्गत प्राथमिक स्वाथ्य केन्द्र रेंगाखार कला में 25 मई, प्राथमिक स्वाथ्य केन्द्र तरेगांव जंगल में 30 मई, प्राथमिक स्वाथ्य केन्द्र बोड़ला में 01 जून, सहसपुर लोहारा विकासखंड अंतर्गत प्राथमिक स्वाथ्य केन्द्र सहसपुर लोहारा में 06 जून और कवर्धा विकासखंड अंतर्गत जिला चिकित्सालय कबीरधाम में 08 जून को अयोजित किया जाएगा।

Spread the love

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button