कवर्धा

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों में लापरवाही, पिपरिया तहसीलदार प्रमोद चन्द्रवंशी निलंबित** देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़

सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों में लापरवाही, पिपरिया तहसीलदार प्रमोद चन्द्रवंशी निलंबित**

देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट

कवर्धा। सीएम हेल्पलाइन 1076 में राजस्व विभाग से संबंधित शिकायतों के निराकरण में गंभीर लापरवाही एवं स्वेच्छाचारिता पाए जाने पर छत्तीसगढ़ शासन ने पिपरिया तहसीलदार प्रमोद कुमार चन्द्रवंशी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा 16 अक्टूबर 2026 को जारी आदेश में इसे छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 के नियम 3 का उल्लंघन बताया गया है।

निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय जिला कबीरधाम निर्धारित किया गया है। इस दौरान उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा।

शासन का आदेश जारी होते ही राजस्व विभाग में इस कार्रवाई की चर्चा है।

Spread the love

Related Articles

Back to top button