कवर्धा

शिवसेना प्रदेश प्रमुख धनंजय सिंह परिहार का कवर्धा आगमन** कबीरधाम दौरे पर प्रदेश प्रमुख, दोपहर 2 बजे कार्यकर्ताओं से करेंगे सीधा संवाद** कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट

शिवसेना प्रदेश प्रमुख धनंजय सिंह परिहार का कवर्धा आगमन**

कबीरधाम दौरे पर प्रदेश प्रमुख, दोपहर 2 बजे कार्यकर्ताओं से करेंगे सीधा संवाद**

  • कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट

कवर्धा। शिवसेना के प्रदेश प्रमुख माननीय श्री धनंजय सिंह परिहार जी आज कबीरधाम जिले के दौरे पर रहेंगे। उनके कवर्धा आगमन को लेकर शिवसेना पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।

प्रदेश प्रमुख श्री परिहार जी दोपहर 2 बजे उच्च विश्राम गृह में शिवसेना के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से भेंट-मुलाकात करेंगे। इस दौरान संगठनात्मक गतिविधियों, कार्यकर्ताओं से संवाद और आगामी कार्ययोजनाओं को लेकर चर्चा होने की संभावना है।

कार्यकर्ताओं की अधिक से अधिक उपस्थिति की अपील

शिवसेना अध्यक्ष एवं प्रदेश उपप्रमुख श्री प्रकाश वर्मा जी ने जिलेभर के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से प्रदेश प्रमुख के स्वागत एवं भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश नेतृत्व का जिले में आगमन कार्यकर्ताओं के लिए महत्वपूर्ण अवसर है। ऐसे में सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता निर्धारित समय पर पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।

प्रदेश प्रमुख के दौरे पर संगठन की नजर

श्री धनंजय सिंह परिहार के कवर्धा आगमन को लेकर शिवसेना संगठन में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। प्रदेश नेतृत्व और जमीनी कार्यकर्ताओं के बीच होने वाली यह मुलाकात संगठन को लेकर आगे की रणनीति और गतिविधियों के लिहाज से महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

 स्थान — उच्च विश्राम गृह, कवर्धा

 समय — दोपहर 2 बजे

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट

 

 

Spread the love

Related Articles

Back to top button