कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिए डी.एन. योगी की दमदार रिपो** योग से निरोगी जीवन का संदेश, टिकरीपारा विद्यालय में गूंजा स्वास्थ्य का मंत्र 21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शासकीय प्राथमिक शाला टिकरीपारा (कोठार) में पालक माताओं की सहभागिता के साथ योग दिवस पूरे उत्साह, ऊर्जा और उमंग के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व प्रधान पाठक आरती पाण्डेय ने किया। उन्होंने उपस्थित मातृशक्ति को वृक्षासन, ताड़ासन, शशकासन, पद्मासन, मकरासन, भ्रामरी एवं अनुलोम-विलोम प्राणायाम का अभ्यास कराते हुए योग के शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक लाभों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने महर्षि पतंजलि के सूत्र “योगश्चित्तवृत्तिनिरोधः” का उल्लेख करते हुए बताया कि योग मन को एकाग्र, शरीर को स्वस्थ और जीवन को संतुलित बनाता है। साथ ही विभिन्न रोगों के अनुसार उपयुक्त आसनों के नियमित अभ्यास के लिए प्रेरित किया। सहायक शिक्षिका तबस्सुम बेगम ने भी योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नियमित योगाभ्यास स्वस्थ और तनावमुक्त जीवन की आधारशिला है। कार्यक्रम में श्रीमती आघानिया, मिथिला, इंदिरा, गायत्री, ललिता, निराला, नेतिया, निर्मला, शीतला सहित अनेक पालक माताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और योग के प्रति अपनी जागरूकता का परिचय दिया। स्वस्थ समाज और सशक्त राष्ट्र के निर्माण का आधार है योग। हर घर योग, हर व्यक्ति निरोग का संदेश लेकर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ आयोजन। कबीर क्रांति समाचार — जनहित की बुलंद आवाज़।

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़
देखिए डी.एन. योगी की दमदार रिपो**
योग से निरोगी जीवन का संदेश, टिकरीपारा विद्यालय में गूंजा स्वास्थ्य का मंत्र
21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शासकीय प्राथमिक शाला टिकरीपारा (कोठार) में पालक माताओं की सहभागिता के साथ योग दिवस पूरे उत्साह, ऊर्जा और उमंग के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम का नेतृत्व प्रधान पाठक आरती पाण्डेय ने किया। उन्होंने उपस्थित मातृशक्ति को वृक्षासन, ताड़ासन, शशकासन, पद्मासन, मकरासन, भ्रामरी एवं अनुलोम-विलोम प्राणायाम का अभ्यास कराते हुए योग के शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक लाभों की विस्तृत जानकारी दी।
उन्होंने महर्षि पतंजलि के सूत्र “योगश्चित्तवृत्तिनिरोधः” का उल्लेख करते हुए बताया कि योग मन को एकाग्र, शरीर को स्वस्थ और जीवन को संतुलित बनाता है। साथ ही विभिन्न रोगों के अनुसार उपयुक्त आसनों के नियमित अभ्यास के लिए प्रेरित किया।
सहायक शिक्षिका तबस्सुम बेगम ने भी योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नियमित योगाभ्यास स्वस्थ और तनावमुक्त जीवन की आधारशिला है।
कार्यक्रम में श्रीमती आघानिया, मिथिला, इंदिरा, गायत्री, ललिता, निराला, नेतिया, निर्मला, शीतला सहित अनेक पालक माताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और योग के प्रति अपनी जागरूकता का परिचय दिया।
स्वस्थ समाज और सशक्त राष्ट्र के निर्माण का आधार है योग। हर घर योग, हर व्यक्ति निरोग का संदेश लेकर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ आयोजन।
कबीर क्रांति समाचार — जनहित की बुलंद आवाज़।




