कवर्धा

कुटकीपारा प्राथमिक शाला में हर्षोल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस** शिक्षकों एवं सेवानिवृत्त शिक्षकों का किया गया सम्मान, नेवता भोजन का भी आयोजन** कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी. एन. योगी की रिपोर्ट

कुटकीपारा प्राथमिक शाला में हर्षोल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस**

शिक्षकों एवं सेवानिवृत्त शिक्षकों का किया गया सम्मान, नेवता भोजन का भी आयोजन**

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़

देखिये डी. एन. योगी की रिपोर्ट

कवर्धा। । शासकीय प्राथमिक शाला कुटकीपारा में शिक्षक दिवस के अवसर पर गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय में नेवता भोजन का भी आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों एवं उपस्थित अतिथियों ने सहभागिता की।

कार्यक्रम में विकासखंड शिक्षा अधिकारी, खंड स्रोत समन्वयक, समन्वयक नेवारी श्री रामशरण चंद्रवंशी, सेवानिवृत्त प्रधान पाठक श्री एफ.आर. डिंडोरे, सेवानिवृत्त व्याख्याता श्री कनक चंद्रवंशी, श्री कन्हैयालाल गुप्ता, सेवानिवृत्त खंड स्रोत समन्वयक श्री जलेश चंद्रवंशी तथा प्रधान पाठक श्री आसकरण ध्रुवे उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों और शिक्षा के क्षेत्र में अपना योगदान देने वाले सेवानिवृत्त शिक्षकों के प्रति सम्मान व्यक्त किया गया। उपस्थित अतिथियों ने विद्यार्थियों को शिक्षा के महत्व और शिक्षकों के योगदान के बारे में प्रेरणादायी बातें बताईं।

कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय की प्रधान पाठक श्रीमती लक्ष्मी रावटे एवं श्रीमती अनिता सिंह ध्रुव द्वारा किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार एवं अतिथियों की उपस्थिति से उत्साहपूर्ण वातावरण बना रहा।

संपादक — डी. एन. योगी

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़

Spread the love

Related Articles

Back to top button