कवर्धा

 कवर्धा की बेटी भिनुप्रिया पात्रे ने रचा इतिहास** क्रीड़ा ज्ञान परीक्षा-2026 में राष्ट्रीय स्तर पर हासिल किया तीसरा स्थान** कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट

 कवर्धा की बेटी भिनुप्रिया पात्रे ने रचा इतिहास**

क्रीड़ा ज्ञान परीक्षा-2026 में राष्ट्रीय स्तर पर हासिल किया तीसरा स्थान**

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट

कवर्धा। क्रीड़ा भारती द्वारा आयोजित क्रीड़ा ज्ञान परीक्षा-2026 में कवर्धा की बेटी एवं स्वामी आत्मानंद विद्यालय की कक्षा 11वीं की छात्रा भिनुप्रिया पात्रे ने पूरे देश में तीसरा स्थान हासिल कर जिले और छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है।

खेलों से संबंधित प्रश्नों पर आधारित इस राष्ट्रीय ऑनलाइन परीक्षा में देशभर से करीब 94 हजार प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। भिनुप्रिया ने 50 में 50 अंक प्राप्त किए। परीक्षा में लगे समय के आधार पर तैयार प्रावीण्य सूची में उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा स्थान प्राप्त किया।

 छत्तीसगढ़ की पहली छात्रा बनीं भिनुप्रिया

क्रीड़ा भारती के प्रांत कार्यकारिणी सदस्य जसविंदर बग्गा ने बताया कि भिनुप्रिया पात्रे छत्तीसगढ़ प्रांत से इस परीक्षा में राष्ट्रीय स्तर पर स्थान बनाने वाली पहली छात्रा बनी हैं। वहीं, इस वर्ष क्रीड़ा ज्ञान परीक्षा में कवर्धा जिले ने सर्वाधिक पंजीयन कर पूरे प्रांत में प्रथम स्थान हासिल किया।

 विद्यालय पहुंचकर किया सम्मान

भिनुप्रिया की इस शानदार उपलब्धि पर क्रीड़ा भारती के प्रांत अध्यक्ष संजय शर्मा, प्रांत मंत्री सुमित उपाध्याय, क्षेत्र संयोजक अनंत डीके सहित प्रांत एवं जिला टीम के सदस्यों ने बधाई दी।

क्रीड़ा भारती के जिला सदस्यों ने स्वामी आत्मानंद विद्यालय पहुंचकर यशस्वी छात्रा का सम्मान किया और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर संस्था के प्राचार्य अशोक गुप्ता, नीलम यदु, प्रतिमा झा, भावना गुप्ता, समिति सदस्य हर्ष खुराना, सुरेन्द्र गुप्ता, गजेंद्र तम्बोली सहित शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

 कवर्धा की बेटी की उपलब्धि पर जिले में गर्व

भिनुप्रिया पात्रे की राष्ट्रीय स्तर की उपलब्धि ने यह साबित कर दिया कि छोटे शहरों और जिलों की प्रतिभाएं भी राष्ट्रीय मंच पर अपनी पहचान बना सकती हैं। उनकी सफलता पर शिक्षकों, विद्यार्थियों, क्रीड़ा भारती के पदाधिकारियों और जिलेवासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दीं।

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़

रिपोर्ट — डी.एन. योगी

सत्य • निष्पक्ष • निर्भीक पत्रकारिता

Spread the love

Related Articles

Back to top button