
कबीरधाम जिले के कलेक्टर ने 5 राज्यों के 7 जिला कलेक्टरों के पत्र लिखकर लाॅकडाउन में फंसे इस जिले के व्यक्तियों के लिए भोजन और रहने की व्यवस्था के लिए किया आग्रह
कवर्धा, । छत्तीसगढ के कबीरधाम जिले के कलेक्टर श्री अवनीश कुमार शरण ने देश के अलग-अलग 5 राज्यों के 7 जिला कलेक्टरों को पत्र लिखकर आग्रह किया है कि कोराना वायरस कोविड-19 के पूर्ण नियंत्रण के लिए जारी लाॅकडाउन में आपके जिले में फंसे हुए। लाॅकडाउन की स्थिति में उनके सामने खाने-पीने और रहने की समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं। आपको उन व्यक्तियों के संपर्क नम्बर भी प्रेषित किया जा रहा है। राष्ट्रव्यापी इस असाधारण परिस्थितयों में उन सभी लोगों से संपर्क करते हुए उन्हे भोजन और रहने की समुचित व्यवस्थाएं कराए। कलेक्टर ने तेलगांना राज्य के जिला हैदराबाद, गुजरात के अहमदाबाद और बडौदरा, उत्तर प्रदेश के कानपुर, लखनाउ और इलाहाबाद, महाराष्ट्र के सांगली, और महाराष्ट्र के पुणे कलेक्टरों को पत्र लिखकर सहयोग के लिए आग्रह किया है। कलेक्टर श्री शरण ने बताया कि कबीरधाम जिले के उन सभी व्यक्तियों से निरतंर संपर्क बनाए हुए है।
उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने जिले के सभी कलेक्टरों को आदेश जारी करते हुए कोविड-19 कोरोना वायरस से उत्पन्न परिस्थियों के परिपेक्ष्य में संकटापन्न जरूरत पंजीकृत श्रमिकों, कर्मकारांे को आवश्यकतानुसार तत्कालिन सहायता प्रदान करने के लिए जिला हेल्प लाईन नम्बर करने के लिए कहा गया था।
कलेक्टर श्री अवनीश कुमार शरण ने कबीरधाम जिले में कोविड-19 कोरोना वायरस से उत्पन्न परिस्थियों के परिपेक्ष्य में संकटापन्न जरूरत पंजीकृत श्रमिकों, कर्मकारांे को आवश्यकतानुसार तत्कालिन सहायता प्रदान करने के लिए जिला हेल्प लाईन नम्बर किया है। हेल्प लाईन नम्बर 6265363846, 8959375295, 9425245724 है। इसके अलावा जिला कंस्ट्रोल रूप की स्थापना की गई है। कंट्रोल रूम का नम्बर 07741-232609 है। कलेक्टर ने श्रमिकों से संबंधित प्रकरणों के 24 घण्टे के भीतर निराकरण के लिए समिति भी गठित की है। इस समिति में जिला पंचायत सीईओ श्री विजय दयाराम के, अपर कलेक्टर श्री जे.के. ध्रुव सदस्य है तथा जिला श्रम पदाधिकारी श्री शोएब काजी सचिव है।
जिला श्रमपदाधिकारी श्री शोएब काजी ने बताया कि श्रमिकों की सहायता के लिए जारी नम्बर पर लगातर अलग-अलग राज्यों में फोन आने भी शुरू हो गए है। कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए जारी लाॅकडाउन में कबीरधाम जिले के अनेक व्यक्ति अलग-अलग राज्यों में फंसे हुए है। उन लोगों से निरंतर संपर्क बनाए हुए है। उनकी समस्या को दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। लाॅकडाउन में फसे व्यक्तियों से संपर्क करते हुए कोरोना वायरस कोविड-19 के बारे में पूरी जानकारी भी दी जा रही है। उन्हें यह भी आग्रह किया जा रहा है कि आप लोक जिस स्थान पर है,वहां रहकर भी इस लाॅकडाउन का पालन करें। इस संक्रमण बीमारी के रोकथाम के लिए एक दूसरे के निकट संपर्क में नहीं रहने की सलाह भी दी जा रही है




