कवर्धादुर्ग

जिंदा गांव में चुनावी रंजिश को लेकर सरपंच पति को गोली मार दी गई है अज्ञात लोगों के द्वारा सीने में दो गोली मारी गई है।हालात गंभीर होने के चलते जिला अस्पताल से रायपुर के लिए रिफर कर दिया गया है।

 कवर्धा -पिपरिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत जिंदा गांव में चुनावी रंजिश को लेकर सरपंच पति को गोली मार दी गई है अज्ञात लोगों के द्वारा सीने में दो गोली मारी गई है।हालात गंभीर होने के चलते जिला अस्पताल से रायपुर के लिए रिफर कर दिया गया है।

ग्राम पंचायत जिंदा के सरपंच गायत्री कौशिक के पति बिसेन कौशिक आज ग्राम पंचायत भवन में आयोजित नवरात्रि में जवारा बोने को लेकर बैठक में उपस्थित थे बैठक के बाद बिसेन कौशिक लगभग 6:30 बजे कवर्धा जाने के लिए अकेले अपने मोटरसाइकिल में निकले उसी दौरान तीन अज्ञात लोगो ने रास्ता रोक लिया और ताबड़तोड़ गोलियां बरसाने लगे जिसमें से दो गोली बिसेन कौशिक के सीने में लगी एक जिंदा कारतूस घटनास्थल पर ही बरामद किया गया है।

बिसेन ने अपने एक वीडियो में पूर्व सरपंच मनोज और उसके भाई धनेंद्र पर इस गोलीबारी का आरोप लगाया है

 घटना स्थल से बरामद गोली

प्रत्यक्षदर्शियों की ज़ुबानी

ग्रामीण अजीत पवन व नूतन कौशिक ने बताया कि सरपंच बैठक से निकलकर कुछ ही दूर गए थे जहां उनका गुड़ फैक्ट्री है वहीं से उनका फोन आया कि उन्हें गोली मार दी गई है और सीने में दो गोली लगी है जल्द ही उसे आकर यहां से हॉस्पिटल पहुंचा दे। तुरंत उनके परिजन और जान पहचान वाले घायल बिसेन के पास पहुंचे और तुरंत ही उन्हें जिला अस्पताल ले गया इसके बाद तुरंत ही गंभीर हालत में रायपुर रिफर कर दिया गया इस दौरान बिसेन कौशिक ने गांव के ही 2 लोगों पर आरोप लगाया है और कहा है कि उन्हें के द्वारा किसी दूसरे को भेजकर गोली मरवाई गई है।

पंचायत चुनाव में भी मिली थी धमकी

चुनाव के समय भी बिसेन कौशिक और पूर्व सरपंच मुकेश के बीच नामांकन को लेकर लड़ाई हो चुकी थी और गोकुल पर चुनाव नहीं लड़ने का भी दबाव डाला गया था घटना के बाद पिपरिया पुलिस में इसकी शिकायत भी की गई थी।

घटना स्थल पहुचे एसपी
 मौके पर पहुचे पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उमेद सिंह ने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए टीम गठित कर अपराधियों को पकड़ने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है ग्रामीणों और  बीसेन कौशिक के बयान के आधार पर  आरोपी मुकेश को गिरफ्तार कर पूछताछ  के लिए थाना ले जाया गया है। जल्द ही गुनाहगार सलाखों के पीछे होंगे। सरहदी क्षेत्रों में नाकाबंदी कर संदेही से पूछताछ की जा रही

Spread the love

Related Articles

Back to top button