कवर्धा

भाजपा नगरीय निकाय प्रकोष्ठ के नव नियुक्त जिला संयोजक मनहरण कौशिक ने जिला अध्यक्ष से की सौजन्य भेंट, संगठन के प्रति जताया आभार** कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट

भाजपा नगरीय निकाय प्रकोष्ठ के नव नियुक्त जिला संयोजक मनहरण कौशिक ने जिला अध्यक्ष से की सौजन्य भेंट, संगठन के प्रति जताया आभार**

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट

कवर्धा। भारतीय जनता पार्टी के नगरीय निकाय प्रकोष्ठ के नव नियुक्त जिला संयोजक मनहरण कौशिक ने भाजपा जिला अध्यक्ष राजेंद्र चंद्रवंशी एवं प्रदेश प्रवक्ता जसविंदर बग्गा से सौजन्य भेंट कर संगठन के शीर्ष नेतृत्व द्वारा उन पर जताए गए विश्वास के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष राजेंद्र चंद्रवंशी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक एवं कार्यकर्ता-आधारित संगठन है, जहाँ कार्यकर्ताओं को उनकी निष्ठा, समर्पण और निरंतर परिश्रम के आधार पर दायित्व सौंपे जाते हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि मनहरण कौशिक अपने नए दायित्व का निर्वहन पूरी ईमानदारी, प्रतिबद्धता और संगठन भावना के साथ करेंगे।

प्रदेश प्रवक्ता जसविंदर बग्गा ने नव नियुक्त जिला संयोजक को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि पार्टी की विचारधारा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं तथा प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुँचाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।

इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री मुकेश ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष के.के. वैष्णव, व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक रघुनाथ योगी सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।

 कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़

“जन-जन की आवाज़, सच के साथ”

रिपोर्ट: डी. एन. योगी

Spread the love

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button