धान घोटाले में बड़ा खुलासा: समिति प्रबंधक के घर से 16 लाख नगद बरामद, अब बड़े नेटवर्क की जांच पर नजर** आरोपी लोग फरार पुलिस जांच में जुटी,,? अभी तो 80, लाख का हीसाब देना पड़ेगा,,? कब तक भागोगे,,? ** “अभी तो चेला फंसा है… गुरु तक जांच पहुंचेगी या नहीं?” क्षेत्र में उठ रहे सवाल, कथित कमीशन तंत्र से जुड़े लोगों में खलबली** कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट

धान घोटाले में बड़ा खुलासा: समिति प्रबंधक के घर से 16 लाख नगद बरामद, अब बड़े नेटवर्क की जांच पर नजर**
आरोपी लोग फरार पुलिस जांच में जुटी,,? अभी तो 80, लाख का हीसाब देना पड़ेगा,,? कब तक भागोगे,,? **
“अभी तो चेला फंसा है… गुरु तक जांच पहुंचेगी या नहीं?” क्षेत्र में उठ रहे सवाल, कथित कमीशन तंत्र से जुड़े लोगों में खलबली**
कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट
कवर्धा। जिले के सहसपुर लोहारा क्षेत्र में धान खरीदी से जुड़ी आर्थिक अनियमितताओं का मामला अब गंभीर मोड़ पर पहुंच गया है। धान उपार्जन केंद्र सहसपुर लोहारा, बासिनझोरी और बिरनपुर कला में शासन को 81 लाख 19 हजार 502 रुपये की आर्थिक क्षति पहुंचाने के मामले में पुलिस कार्रवाई के बाद जांच का दायरा बढ़ता जा रहा है।
मामले में समिति प्रबंधक गंगादास मानिकपुरी सहित फड़ प्रभारियों और कंप्यूटर ऑपरेटरों के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस जांच के दौरान समिति प्रबंधक के घर से करीब 16 लाख रुपये नगद, बैंक पासबुक, लैपटॉप और सीपीयू बरामद होने के बाद पूरे प्रकरण को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं।
16 लाख मिले, बाकी रकम कहां गई? जांच का सबसे बड़ा सवाल
अब जांच एजेंसियों के सामने सबसे बड़ा सवाल यह है कि इतनी बड़ी नकद राशि कहां से आई और कथित अनियमितता से जुड़ी बाकी रकम का प्रवाह किन लोगों तक पहुंचा।
स्थानीय स्तर पर चर्चा है कि यदि तीन धान उपार्जन केंद्रों में इतनी बड़ी गड़बड़ी हुई है, तो इसकी जांच केवल कुछ कर्मचारियों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए। वित्तीय लेन-देन, बैंक खातों, मोबाइल कॉल डिटेल और संपर्कों की जांच से पूरे मामले की असली तस्वीर सामने आ सकती है।
कई लोगों की भूमिका जांच के घेरे में आने की संभावना
जांच में यह देखा जा रहा है कि धान खरीदी अवधि के दौरान किन-किन लोगों से लगातार संपर्क हुआ, किस स्तर पर निर्णय लिए गए और क्या किसी अन्य व्यक्ति या समूह को आर्थिक लाभ पहुंचा।
क्षेत्र में यह भी चर्चा है कि यदि निष्पक्ष जांच आगे बढ़ी तो कथित संरक्षण देने वालों और पूरे तंत्र से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका भी सामने आ सकती है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।
आरोपियों में समिति प्रबंधक सहित छह लोग शामिल
पुलिस के अनुसार मामले में समिति प्रबंधक गंगादास मानिकपुरी, फड़ प्रभारी बलदाउ डडसेना, कंप्यूटर ऑपरेटर बिहारी राम साहू, फड़ प्रभारी तुकाराम साहू, कंप्यूटर ऑपरेटर पीलूराम साहू और महावीर साहू के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
सभी आरोपियों की भूमिका की जांच जारी है और पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
निगरानी व्यवस्था पर भी उठे सवाल
तीन अलग-अलग धान उपार्जन केंद्रों में इतनी बड़ी आर्थिक अनियमितता सामने आने के बाद विभागीय निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं। नियमित सत्यापन और निरीक्षण के बावजूद इतनी बड़ी गड़बड़ी कैसे हुई, यह भी जांच का महत्वपूर्ण विषय बन गया है।
अब जिले की जनता की नजर इस बात पर है कि जांच सिर्फ छोटे कर्मचारियों तक सीमित रहती है या फिर धान खरीदी व्यवस्था से जुड़े पूरे नेटवर्क और कथित कमीशन तंत्र तक पहुंचती है।
कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ लगातार रखेगा इस बड़े मामले पर नजर।
डी एन योगी
संपादक – कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़



