कवर्धा

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट “मित्रता निभाना हमें भगवान श्रीकृष्ण से सीखना चाहिए”   कवर्धा के गोकुलधाम कॉलोनी में चल रहे श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ में भक्ति, प्रेम और मित्रता का अद्भुत संदेश सुनने मिला। पूज्य आचार्य लोकेश्वर प्रसाद मिश्र ने कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा की अमर मित्रता का भावपूर्ण प्रसंग सुनाया।  आचार्य श्री ने कहा — “सच्ची मित्रता में अमीरी-गरीबी, ऊँच-नीच और अहंकार का कोई स्थान नहीं होता। भगवान केवल सच्चे प्रेम और भक्ति के भूखे होते हैं।”  निर्धन सुदामा जब अपने मित्र श्रीकृष्ण से मिलने द्वारका पहुंचे, तो भगवान श्रीकृष्ण ने उन्हें गले लगाकर मित्रता की ऐसी मिसाल पेश की, जो आज भी संसार को प्रेम और समर्पण का संदेश देती है।  कथा श्रवण के दौरान पूरा पंडाल “जय श्रीकृष्ण” के जयकारों से गूंज उठा। बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर नजर आए।  इस पावन आयोजन के यजमान श्री प्रेमनारायण शर्मा एवं समस्त शर्मा परिवार हैं, जिनके माध्यम से नगरवासियों को दिव्य कथा श्रवण का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है।

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट

“मित्रता निभाना हमें भगवान श्रीकृष्ण से सीखना चाहिए” 

 कवर्धा के गोकुलधाम कॉलोनी में चल रहे श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ में भक्ति, प्रेम और मित्रता का अद्भुत संदेश सुनने मिला।

पूज्य आचार्य लोकेश्वर प्रसाद मिश्र ने कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा की अमर मित्रता का भावपूर्ण प्रसंग सुनाया।

 आचार्य श्री ने कहा —

“सच्ची मित्रता में अमीरी-गरीबी, ऊँच-नीच और अहंकार का कोई स्थान नहीं होता। भगवान केवल सच्चे प्रेम और भक्ति के भूखे होते हैं।”

 निर्धन सुदामा जब अपने मित्र श्रीकृष्ण से मिलने द्वारका पहुंचे, तो भगवान श्रीकृष्ण ने उन्हें गले लगाकर मित्रता की ऐसी मिसाल पेश की, जो आज भी संसार को प्रेम और समर्पण का संदेश देती है।

 कथा श्रवण के दौरान पूरा पंडाल “जय श्रीकृष्ण” के जयकारों से गूंज उठा। बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर नजर आए।

 इस पावन आयोजन के यजमान श्री प्रेमनारायण शर्मा एवं समस्त शर्मा परिवार हैं, जिनके माध्यम से नगरवासियों को दिव्य कथा श्रवण का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है।

Spread the love

Related Articles

Back to top button