कवर्धा : लोकसभा निर्वाचन के मतदान कार्य में संलग्न महिला मतदान अधिकारियों-कर्मचारियों को मतदान सामग्री जमा करने के बाद वापसी स्थल पर विश्राम के लिए रात रूकने-विश्राम करने के लिए अलग से कमरा अथवा हॉल की व्यवस्था होगी। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अवनीश कुमार शरण ने बताया कि मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के निर्देशानुसार मतदान कार्य में संलग्न महिला कर्मियों के लिए मतदान सामग्री जमा करने के बाद सामग्री वितरण-वापसी स्थल पर पृथक से कमरा अथवा हॉल की व्यवस्था की जायेगी, जहां शौचालय की व्यवस्था होगी। कमरे-हॉल में टॉयलेट की व्यवस्था नहीं होने की स्थिति में अस्थाई टॉयलेट(चलित शौचालय) की व्यवस्था की जायेगी, जो केवल महिला कर्मचारियों द्वारा ही उपयोग में लाया जायेगा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जो महिला मतदान कर्मी रात को ही वापसी स्थल से शहर या अपने घर जाना चाहेगी, उनके लिए पुलिस सुरक्षा के साथ छोटी वाहन की व्यवस्था की जायेगी। महिलाओं को उपलबध करायी जाने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी उन्हें मतदान सामग्री वितरण के समय ही दी जायेगी। कबीरधाम जिले में लोकसभा चुनाव के द्वितीय चरण में 18 अप्रैल को मतदान होगा।
Related Articles
*मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने लोकसभा निर्वाचन में सहभागिता देने वाले सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, संगठनों और मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया*
June 5, 2024
कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट चर्चा जोरो पर : संगठन पर धनबल हावी , अध्यक्ष चयन में असमंजस की स्थिति
March 4, 2025
कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिए डी एन योगी की रिपोर्ट “जनसंवाद से समस्याओं का समाधान” पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के रणवीरपुर स्थित सेवा सुविधा केंद्र (विधायक कार्यालय) में क्षेत्रवासियों, भाजपा पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर क्षेत्र की जमीनी समस्याओं पर गंभीर चर्चा की गई। सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, राजस्व सहित कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर आम जनता ने अपनी बात रखी, जिस पर संबंधित अधिकारियों को तत्काल समाधान के निर्देश दिए गए। विधायक श्री मती भावना बोहरा ने कही — “जनता की हर समस्या का समाधान और क्षेत्र का विकास हमारी पहली प्राथमिकता है। समृद्ध पंडरिया के संकल्प को पूरा करने जनता का सुझाव और सहयोग सबसे महत्वपूर्ण है।” जनसंवाद के जरिए जनता और जनप्रतिनिधियों के बीच मजबूत तालमेल बनाकर विकास कार्यों को नई गति देने का प्रयास लगातार जारी। जनसेवा का संकल्प — समृद्ध पंडरिया का लक्ष्य! कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट
June 14, 2026
