कबीरधाम में विकास या “वसूली तंत्र”? जिला पंचायत बना भ्रष्टाचार का नया अड्डा…? कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिए डी एन योगी की दमदार रिपोर्ट कवर्धा में इन दिनों जिला पंचायत को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। जनता के बीच सवाल उठ रहे हैं कि आखिर विकास के नाम पर चल क्या रहा है? आरोपों की मानें तो नए साहब के आते ही कार्यालय में “काम कम और बंडल ज्यादा” का खेल शुरू हो गया है। कहा जा रहा है कि निर्माण कार्यों में फर्जी बिलों की बाढ़ आ गई है और तकनीकी सहायकों से लाखों रुपए लेकर प्रभार बांटे जा रहे हैं। चर्चा तो यहां तक है कि काम शुरू होने से पहले ही “2 प्रतिशत कमीशन” का रेट फिक्स कर दिया जाता है। यानी जनता का पैसा… और पहले से तय बंदरबांट! पंचायत व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। सरपंचों को व्यक्तिगत रूप से बुलाकर “समझाइश” के बाद चेक काटने की चर्चाओं ने पारदर्शिता पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। डेढ़ करोड़ का प्रशिक्षण बिल… लेकिन प्रशिक्षण कहां हुआ? 10 चार पहिया वाहनों की खरीदी में भी प्रति गाड़ी ₹2 लाख कमीशन की चर्चा ने पूरे जिले में सनसनी फैला दी है। इंजीनियरों को कथित तौर पर साफ संदेश — “सीधे साहब से मिलो… नीचे किसी से बात मत करो…” अब जनता पूछ रही है ? क्या जिला पंचायत विकास का केंद्र है… या फिर भ्रष्टाचार की फैक्ट्री बन चुका है? ? क्या इन चर्चाओं की निष्पक्ष जांच होगी? ? या फिर फाइलों के नीचे सच दबा दिया जाएगा? अगर आरोप गलत हैं तो प्रशासन सामने आकर जवाब दे… और अगर सही हैं तो दोषियों पर कार्रवाई कब? कबीरधाम की जनता जवाब मांग रही है…! कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ डी एन योगी की रिपोर्ट Spread the love Post navigation कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट ऐतिहासिक बंगाल विजय के बाद कवर्धा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, नाथ योगी समाज ने किया भव्य स्वागत कवर्धा। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक सफलता के बाद प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा के प्रथम कवर्धा आगमन पर कबीरधाम जिले के नाथ योगी समाज द्वारा जोरदार, भव्य एवं उत्साहपूर्ण स्वागत किया गया। ढोल-नगाड़ों, फूल-मालाओं और जयघोष के बीच समाज के पदाधिकारियों एवं युवाओं ने उप मुख्यमंत्री का आत्मीय अभिनंदन किया। पूरे कार्यक्रम में उत्साह और राजनीतिक ऊर्जा का माहौल देखने को मिला। “भारत माता की जय”, “जय श्री राम” और “विजय शर्मा जिंदाबाद” के नारों से माहौल गूंज उठा। नाथ योगी समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि पश्चिम बंगाल में मिली ऐतिहासिक जीत देश में राष्ट्रवाद, विकास और सुशासन की जीत है। उन्होंने विश्वास जताया कि विजय शर्मा के नेतृत्व में कवर्धा सहित पूरे क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी। इस दौरान भृगु नाथ योगी ,कपिल नाथ योगी ,रघुनाथ योगी, दौलत नाथ योगी,और समाज के वरिष्ठजन, युवा कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम ने राजनीतिक और सामाजिक एकजुटता का मजबूत संदेश दिया। सुशासन तिहार या राजनीतिक दिखावा? कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट महिला कांग्रेस की पूर्व शहर अध्यक्ष रानू मनोज दुबे ने भाजपा सरकार के 1 मई से 15 जून 2026 तक आयोजित “सुशासन तिहार” पर बड़ा हमला बोला है। रानू मनोज दुबे ने कहा कि — “यह सुशासन नहीं, बल्कि सरकारी नाकामी छिपाने का राजनीतिक शो है।” उन्होंने आरोप लगाया कि पहले लगाए गए शिविरों में जनता के आवेदन आज तक लंबित पड़े हैं, लेकिन सरकार सिर्फ मंच, भाषण और फोटोबाजी में व्यस्त है। कांग्रेस ने उठाए बड़े सवाल ? सामाजिक सुरक्षा पेंशन समय पर क्यों नहीं मिल रही? ? महतारी वंदन योजना के लिए महिलाओं को बार-बार KYC के नाम पर परेशान क्यों किया जा रहा? ? राशन जैसी मूलभूत सुविधा के लिए गरीब जनता को दफ्तर-दफ्तर भटकना क्यों पड़ रहा? रानू मनोज दुबे ने कहा कि अगर सरकार सच में सुशासन चाहती है तो शिविरों में दिखावा करने के बजाय सरकारी कार्यालयों में नियमित और पारदर्शी व्यवस्था लागू करे। जनता अब पूछ रही है — क्या “सुशासन तिहार” जनता की समस्याओं का समाधान है… या फिर सिर्फ राजनीतिक प्रचार का नया मंच? छत्तीसगढ़ में अब सुशासन पर नहीं, “व्यवस्था की सच्चाई” पर चर्चा तेज हो गई है। कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ डी एन योगी की रिपोर्ट