कवर्धा

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट  तीसरी बार भी जनपद सदस्यों ने किया सामान्य सभा बैठक का बहिष्कार कबीरधाम जिले के जनपद पंचायत सहसपुर लोहारा में प्रशासनिक टकराव अब खुलकर सामने आ गया है। जनपद के 23 सदस्यों ने अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और जनपद सीईओ के कथित तानाशाही रवैये से नाराज़ होकर लगातार तीसरी बार सामान्य सभा बैठक का बहिष्कार कर दिया है।  क्या है पूरा मामला?

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़

देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट

 तीसरी बार भी जनपद सदस्यों ने किया सामान्य सभा बैठक का बहिष्कार

कबीरधाम जिले के जनपद पंचायत सहसपुर लोहारा में प्रशासनिक टकराव अब खुलकर सामने आ गया है। जनपद के 23 सदस्यों ने अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और जनपद सीईओ के कथित तानाशाही रवैये से नाराज़ होकर लगातार तीसरी बार सामान्य सभा बैठक का बहिष्कार कर दिया है।

 क्या है पूरा मामला?

जनपद सदस्यों का आरोप है कि जल संसाधन विभाग और वन विभाग द्वारा क्षेत्र में चल रहे निर्माण कार्यों की कोई जानकारी उन्हें नहीं दी जा रही। जबकि लोहारा जनपद क्षेत्र में नहर लाइनिंग, पेंच मरम्मत और दो बड़े जलाशयों—जगमडवा और बड़ौदा खुर्द—का निर्माण जारी है। इन कार्यों की गुणवत्ता पर पहले भी सवाल उठते रहे हैं और समाचार पत्रों में लगातार खबरें प्रकाशित होती रही हैं।

 समीक्षा बैठक पर भी उठे सवाल

सदस्यों का कहना है कि इन महत्वपूर्ण परियोजनाओं की समीक्षा न तो समय पर की जा रही है और न ही इन्हें जनपद की बैठक के एजेंडे में शामिल किया जा रहा है। इससे जनप्रतिनिधियों में भारी नाराजगी है।

 25 लाख के मरम्मत कार्य पर भी विवाद

क्षमता विकास निधि से जनपद पंचायत के पुराने भवन की मरम्मत के लिए 25 लाख रुपये की स्वीकृति मिली है, लेकिन इस कार्य की जानकारी भी सदस्यों को नहीं दी गई। इससे निर्माण कार्य में पारदर्शिता और गुणवत्ता को लेकर भ्रष्टाचार की आशंका जताई जा रही है।

 तीन बार बहिष्कार—फिर भी समाधान नहीं

 2 मार्च 2026 — पहली बार एजेंडा शामिल न करने पर बहिष्कार

 25 मार्च 2026 — दूसरी बार मांगों की अनदेखी पर विरोध

 30 अप्रैल 2026 — तीसरी बार भी कोई सुनवाई नहीं, फिर बहिष्कार

 बड़ा सवाल:

जब जनप्रतिनिधियों की ही नहीं सुनी जा रही, तो क्षेत्र के विकास कार्यों में पारदर्शिता और गुणवत्ता कैसे सुनिश्चित होगी?

अब देखना यह है कि प्रशासन इस बढ़ते विवाद पर क्या कदम उठाता है, या जनपद की राजनीति में यह टकराव और गहराता जाएगा।

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट

Spread the love

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button