मुख्यमंत्री के पिता नंदकुमार बघेल के खिलाफ एफआईआर की मांग जिला युवा ब्राह्मण समाज ने कोतवाली थाने में दिया ज्ञापन

मुख्यमंत्री के पिता नंदकुमार बघेल के खिलाफ एफआईआर की मांग
जिला युवा ब्राह्मण समाज ने कोतवाली थाने में दिया ज्ञापन

कवर्धा-
प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल के पिता नंदकुमार बघेल हमेशा अपने विवादित बयान के चलते सुर्खियों में बने रहते हैं । हर बार की तरह उनके निशाने पर सरल सहज ब्राह्मण समाज ही होता है । इस दफे भी उन्होंने 14 अप्रैल के खैरागढ़ में आयोजित कार्यक्रम में ब्राह्मण समाज के खिलाफ जहर उगले । जिसे लेकर जिले के युवा ब्राह्मण समाज ने कोतवाली थाने में एफआईआर दर्ज करने की मांग की है ।
0
जिला युवा ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष उमंग पांडेय ने कहा कि नंदकुमार बघेल प्रदेश के मुख्यमंत्री के पिता है । तो क्या किसी के खिलाफ कुछ भी बोल देंगे । हर बार उनके द्वारा ब्राह्मणों का अपमान किया जाता है । उनकी जब मर्जी होती है,वो ब्राह्मणों के खिलाफ बोलते हैं । आखिर क्या वजह है कि हर बार उनके निशाने पर ब्राह्मण समाज ही होता है । दूसरे समाज के बारे में कभी भी कुछ बोलते नहीं सुना होगा । ब्राह्मणों को चीन भेज दो,किसी ब्राह्मण को विधायक,सांसद का टिकट ना मिले,ब्राह्मण आईएएस,आईपीएस अधिकारियों को बिहार भेज दिया जाना चाहिए। इन बयानों से ब्राह्मण समाज आहत है,अगर हमारी एफआईआर नहीं लिखीजाती है । तो पूरे प्रदेशभर के ब्राह्मण समाज बड़ा आंदोलन करेंगे।
0
वरिष्ठ अधिवक्ता सत्यम शिवम शुक्ला ने कहा कि पहले भी उन्होंने कई दफे ब्राह्मण समाज के खिलाफ आपत्तिजनक बयान दिया है । जिसमें एफआईआर भी हुआ है,कार्रवाई भी हुई है । एक बार फिर उनके द्वारा ब्राह्मण समाज के खिलाफ अपमान जनक बातें कही गई है । इसके अलावा कई आपत्तिजनक बयान है जिसका विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जाना है । अगर मांग पूरी नहीं होती है तो आगे भी मजबूती ब्राह्मण समाज अपने आत्मसम्मान की लड़ाई लड़ेगा।
0
इस अवसर पर ब्राह्मण समाज के वेदू तिवारी, राजू पांडेय हर्षित चोबे संजय मिश्रा,विजयलक्ष्मी तिवारी, राहुल शर्माओमकार दूबे,नवीन दूबे,अनुराग उपाध्याय,मणिकांत त्रिपाठी, ओंकार प्रसाद दुबे विजय शर्मा, मनीष मिश्रा हेमंत त्रिपाठी रविन्द्रशुक्ला, लोचन तिवारी आशीष शर्मा रितिक तिवारी राकेश मिश्रा सहित बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग मौजूद रहे ।
0000000000000


