कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट थाना परिसर में खड़ी पुलिस गाड़ी में लगी आग, मचा हड़कंप

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़
देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट
थाना परिसर में खड़ी पुलिस गाड़ी में लगी आग, मचा हड़कंप
कबीरधाम जिले के पंडरिया क्षेत्र अंतर्गत कुंडा थाना में आज लगभग सुबह 11 बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब थाना परिसर में धूप में खड़ी एक पुलिस वाहन में अचानक आग लग गई।
बताया जा रहा है कि तेज गर्मी के कारण वाहन में आग भड़क उठी। घटना के वक्त जनपद सदस्य गजपति साहू भी थाने में मौजूद थे। सबसे पहले उन्होंने ही आग को देखा और तत्काल इसकी सूचना संबंधित विभागों को दी।
तत्काल कार्रवाई
गजपति साहू द्वारा तुरंत अग्निशमन विभाग और पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू की गई।
बड़ा सवाल:
क्या भीषण गर्मी में सरकारी वाहनों की सुरक्षा को लेकर पर्याप्त इंतजाम हैं?
क्या लापरवाही बन सकती है बड़े हादसे की वजह?
फिलहाल किसी जनहानि की खबर नहीं है, लेकिन वाहन को नुकसान पहुंचा है।




