कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिए डी.एन. योगी की रिपोर्ट शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला घुघरी कला में कक्षा आठवीं के विद्यार्थियों को दी गई भावपूर्ण विदाई कवर्धा क्षेत्र के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला घुघरी कला में आज कक्षा आठवीं के छात्र-छात्राओं के लिए भावपूर्ण विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं, जिससे पूरा वातावरण उत्साह और उमंग से भर गया। समारोह के दौरान विद्यालय की बालिकाओं ने नृत्य और गीत प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। वहीं कक्षा आठवीं के विद्यार्थियों ने विद्यालय में बिताए अपने अनुभव साझा किए और अपने शिक्षकों तथा साथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। विद्यार्थियों ने अपने मौलिक विचार और गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम को यादगार बना दिया। इस अवसर पर शाला के प्रधान पाठक एवं शाला प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष श्री चैतराम साहू द्वारा सभी विद्यार्थियों के लिए न्यौता भोज का आयोजन किया गया, जिसमें केला, संतरा, अंगूर और मिक्सचर का वितरण किया गया। कार्यक्रम में शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्री राजेन्द्र साहू, उपाध्यक्ष श्री चैतराम साहू, पूर्व अध्यक्ष एवं विशिष्ट सदस्य श्री किरण नाथ योगी, श्री रोहित साहू, सदस्य श्री गुलेश्वर नाथ योगी, श्री कोमल नाथ योगी, श्री मुनिराम धुर्वे तथा श्री बबला नाथ योगी ने अपनी उपस्थिति और सहयोग से कार्यक्रम को सफल बनाया। शाला प्रबंधन समिति की ओर से सभी विद्यार्थियों को पेन और कम्पास वितरित किए गए। वहीं कक्षा छठवीं और सातवीं के छात्र-छात्राओं ने कक्षा आठवीं के विद्यार्थियों को स्टील की नाश्ता प्लेट भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के शिक्षक श्री रोहित साहू, श्री ईवन किशोर नेताम और श्रीमती विद्या साहू ने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए मार्गदर्शन और शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर श्री किरण नाथ योगी और श्री चैतराम साहू ने भी अपने प्रेरणादायक विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का सफल संचालन शिक्षक श्री रुपेश तिवारी ने किया, जबकि अंत में प्रधान पाठक श्री धर्मेंद्र शर्मा ने सभी अतिथियों और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। यह विदाई समारोह विद्यार्थियों के लिए यादगार पल बन गया, जहाँ उन्होंने विद्यालय की मधुर यादों के साथ अपने नए भविष्य की ओर कदम बढ़ाने का संकल्प लिया। Spread the love Post navigation कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ *कवर्धा वनमंडल में आई.जी.एन.एफ.ए. देहरादून के 33 प्रोबेशनर्स अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण भ्रमण* कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ ,देखिये, (श्री हुलेश्वर प्रसाद जोशी की चिंतन पर आधारित आलेख) “भारतीय परिप्रेक्ष्य में बढ़ते वजन के कारण, दुष्प्रभाव और रोकथाम के उपाय”