कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ | कबीरधाम ऐपस्टीन फाइल्स में नाम आने पर महिला कांग्रेस का आक्रोश, केंद्रीय मंत्री के इस्तीफे की मांग कवर्धा**अखिल भारतीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा के निर्देशानुसार एवं महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष फूलों देवी नेताम के आदेशानुसार, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सीमा अनंत के नेतृत्व में जिला मुख्यालय कबीरधाम में जोरदार धरना-प्रदर्शन एवं पुतला दहन किया गया। प्रदर्शन का कारण ऐपस्टीन फाइल्स में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी का नाम सामने आना बताया गया। महिला कांग्रेस ने इस पूरे मामले को अत्यंत गंभीर और निंदनीय बताते हुए भाजपा मोदी सरकार से जवाबदेही तय करने की मांग की और केंद्रीय मंत्री के तत्काल इस्तीफे की मांग उठाई। धरना स्थल पर महिला कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यह घटना किसी भी तरह से माफी योग्य नहीं है। देश की महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और नैतिक मूल्यों से जुड़ा मामला होने के कारण इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषियों पर कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित रहीं: राष्ट्रीय महासचिव महिला कांग्रेस श्रीमती ममता चंद्राकार, शहर कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती नारायणी टोडर, ब्लॉक अध्यक्ष श्रीमती शारदा सोनवानी, पार्षद श्रीमती सीता ध्रुव सहित रचना कोसले, वतन मेरावी, ज्योत्स्ना सत्यवशी, प्रीति ठाकुर, शुकल्या, नीला देवी पोर्टे, सीमा सरिया, सविता झरिया, श्यामवती, शालिनी, दीपिका, रानी चंद्रवंशी, गंगोत्री पनागर, चैती मसीह, पंचबाई, रोशनी खान, सीमा निर्मलकर, दूरपति, रितु पनागर, लता बाई, मंगला अनंत, किरण बाई, रामकुंवर, धनकी, मीना राजपूत, कलावती, क्रांति सेंडरे सहित बड़ी संख्या में महिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बहनें उपस्थित रहीं। महिला कांग्रेस ने स्पष्ट संदेश दिया कि जब तक सच्चाई सामने नहीं आती और जिम्मेदारी तय नहीं होती, तब तक संघर्ष जारी रहेगा। कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ Spread the love Post navigation कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट *विद्युत दुर्घटनाओं से बचने खम्बे लाईन एवं ट्रांसफार्मर के निकट न करें होलिका दहन* *कबीरधाम जिले के बिजली शिकायत केन्द्र होली पर रहेंगे क्रियाशील* कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट *ऋण आवेदनों पर बैंक त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करें – कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा* *हितग्राहियों को समय पर सब्सिडी व ऋण दिलाने के लिए समन्वय से काम करें बैंक* *कलेक्टर ने बैठक में अनुपस्थित अधिकारियों को शो-कॉज नोटिस जारी करने के दिए निर्देश* *कलेक्टर ने जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति और जिला स्तरीय समीक्षा समिति की ली बैठक*