कवर्धा की राजनीति में उबाल, भाजपा में कौन है विभीषण,,?जिसकी चाय दुकानों में हो रही है चर्चा, देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ !भाजपा को बदनाम करने की साज़िश? कौन है भीतर बैठा “विभीषण” ? आज सबसे बड़ा सवाल यही है कि भारतीय जनता पार्टी जैसी अनुशासित, विचारधारा-आधारित पार्टी को आधी-अधूरी, भ्रामक और ऊल-जुलूस जानकारी देकर बदनाम करने की कोशिश कौन कर रहा है? क्या यह असंतोष की आग में जलता कोई स्वार्थी चेहरा है? पद, टिकट या प्रभाव न मिलने की खीझ है? या फिर विपक्षी एजेंडे को भीतर से हवा देने की साज़िश? यह साफ़ है कि जो व्यक्ति या समूह संगठन की छवि को नुकसान पहुँचाता है मीडिया और सोशल मीडिया में भ्रम फैलाता है बिना तथ्य पार्टी नेतृत्व को कठघरे में खड़ा करता है वह पार्टी का नहीं, अपने स्वार्थ का सेवक है। भाजपा कार्यकर्ता सवाल पूछ रहे हैं क्या अब अंदर बैठे गद्दारों की पहचान ज़रूरी नहीं? क्या संगठन की साख से खिलवाड़ करने वालों पर कठोर कार्रवाई नहीं होनी चाहिए? क्या “अनुशासन और राष्ट्रहित” केवल नारा बनकर रह जाएगा? अब चुप्पी नहीं भाजपा की ताकत उसका कार्यकर्ता उसका अनुशासन और उसकी विचारधारा है जो भी इसे तोड़ने की कोशिश करेगा, वह चाहे कितना भी भीतर क्यों न बैठा हो — बेनकाब होना तय है। अब समय है सच सामने लाने का। भ्रम नहीं, प्रमाण बोलेंगे। भाजपा बदनाम नहीं होगी — गद्दार उजागर होंगे। कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट Spread the love Post navigation कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ कबीरधाम में 62 सहायक शिक्षकों की पदोन्नति प्रक्रिया पूरी जिला ग्रंथालय कवर्धा में ओपन काउंसलिंग आयोजित कबीरधाम जिले में सहायक शिक्षकों को प्राथमिक प्रधान पाठक पद पर पदोन्नति हेतु आज जिला ग्रंथालय कवर्धा में ओपन काउंसलिंग सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इस प्रक्रिया के अंतर्गत जिले के 62 सहायक शिक्षक पदोन्नति के पात्र थे। 54 शिक्षकों ने काउंसलिंग में उपस्थित होकर अपनी पसंद की शाला का चयन किया और पदांकन हेतु सहमति दी। 8 शिक्षकों को काउंसलिंग से पूर्व ही वर्तमान पदस्थ शाला में पदांकन किया जाना है, इसलिए वे काउंसलिंग में शामिल नहीं हुए। चयनित शालाओं में पदांकन के आदेश आज शाम तक जारी होने की संभावना है। यह काउंसलिंग छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक / समग्र शिक्षक फेडरेशन, कबीरधाम के सतत एवं अथक प्रयासों का परिणाम है। फेडरेशन द्वारा लंबे समय से इस विषय पर प्रयास किए जा रहे थे। ज्ञात हो कि पूर्व में इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी श्री एफ. आर. वर्मा से चर्चा हुई थी, जिस पर उन्होंने शीघ्र पदोन्नति आदेश जारी करने का आश्वासन दिया था। आश्वासन के अनुरूप आदेश जारी होने के बाद आज काउंसलिंग प्रक्रिया पूर्ण हो सकी। पदोन्नति प्रक्रिया में सहयोग हेतु स्थानीय विधायक एवं छत्तीसगढ़ शासन के उपमुख्यमंत्री माननीय विजय शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी श्री एफ. आर. वर्मा, समस्त बीईओ एवं शिक्षा विभाग के अधिकारी–कर्मचारियों के प्रति फेडरेशन ने आभार व्यक्त किया है। फेडरेशन द्वारा सभी पदोन्नत सहायक शिक्षकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की गई हैं। — कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ “छत्तीसगढ़ की विभूतियाँ: पद्म पुरस्कार प्राप्त महान व्यक्तित्वों की प्रेरक यात्रा – एक फोटो प्रदर्शनी”* *फोटो प्रदर्शनी 2 मार्च एवं 03 मार्च 2026 तक कला वीथिका* कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज