कवर्धा से डी एन योगी की धमाकेदार रिपोर्ट कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ “इल्ली वाला चांवल!” — कबीरधाम के राशन दुकानों में मिलर कर रहे घटिया अनाज की सप्लाई! विभाग बना गांधी के तीन बंदर — न देखता, न सुनता, न बोलता!
कवर्धा से डी एन योगी की धमाकेदार रिपोर्ट
कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़
“इल्ली वाला चांवल!” — कबीरधाम के राशन दुकानों में मिलर कर रहे घटिया अनाज की सप्लाई!
विभाग बना गांधी के तीन बंदर — न देखता, न सुनता, न बोलता!
कवर्धा। कबीरधाम ज़िले में संचालित 514 राशन दुकानों से हर महीने लाखों किलो चांवल का वितरण होता है, लेकिन अब सामने आ रहा है बड़ा घोटाला!
मिलर और विभाग की मिलीभगत से कटे-फटे बारदाने में इल्ली और कीड़ों से भरा चांवल गरीब उपभोक्ताओं तक पहुँचाया जा रहा है। कई दुकानों पर चांवल में धूल, कंकड़, और सड़ी बदबू तक की शिकायतें मिल रही हैं।
सरकार की नीति के अनुसार, हर मिलर को 100 किलो धान से 65 किलो उत्तम गुणवत्ता का चांवल देना होता है — पर ज़मीनी हकीकत कुछ और ही कह रही है।
“गांधी के तीन बंदर” की तरह विभाग के अफसर न देख रहे हैं, न सुन रहे हैं, न बोल रहे हैं!
जनता सवाल पूछ रही है —
क्या विभाग की चुप्पी किसी ‘कमीशन खेल’ का हिस्सा है?
आखिर गरीबों की थाली में ज़हर घोलने वालों पर कार्रवाई कब?




