कवर्धा : जवाहर नवोदय विद्यालय उड़ियाकला कबीरधाम में कक्षा छठवीं में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा 6 अप्रैल को सबेरे 11 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक जिले के चारों विकासखंडों के 18 परीक्षा केन्द्रों आयोजित की गई है। जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य श्री बी.सुधाकर रेड्डी ने बताया कि परीक्षार्थी 6 अप्रैल को निर्धारित समय के 15 मिनट पूर्व अपने परीक्षा केन्द्र में अनिवार्य रूप उपस्थित हो जाये। चयन परीक्षा के लिए परीक्षार्थी जो ऑनलाईन आवेदन फार्म भरे है, वे आवेदन करते समय प्राप्त रेजिस्ट्रेशन नंबर के माध्यम से अपना प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं। प्रवेश पत्र नहीं प्राप्त होने की स्थिति एवं किसी प्रकार के त्रुटि सुधार हेतु कार्यालय प्राचार्य जवाहर नवोदय विद्यालय उड़ियाला जिला कबीरधाम से संपर्क कर सकते है। प्राचार्य ने बताया कि इस बार परीक्षा ओएमआर सीट के माध्यम से की जायेगी। ओएमआर सीट पर अभ्यास के लिए परीक्षार्थी नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाईट से मॉडल ओएमआर सीट डाउनलोड कर सकते है। अथवा जवाहर नवोदय विद्यालय उड़ियाकला से भी प्राप्त कर सकते है। परीक्षार्थी को ओएमआर सीट में केवल नीला बाल पेन का ही उपयोग करना है।
Related Articles
कर्मचारियों ने महगाई भत्ते की मांग के लिएकर्मचारियों ने महगाई भत्ते की मांग के लिए मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा.
July 20, 2021


