कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट हरदिहा मरार (पटेल) का दो दिवसीय वार्षिक महासभा अधिवेशन आज से नवागाँव ( हट्हा) में

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़
देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट
हरदिहा मरार (पटेल) का दो दिवसीय वार्षिक महासभा अधिवेशन आज से नवागाँव ( हट्हा) में
कवर्धा , प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी हरदिहा मरार (पटेल) समाज का 24 वां वार्षिक महासभा अधिवेशन ग्राम नवागाँव ( हट्हा) पारा-सिरमागुड़ा पण्डरिया, जिला-कबीरधाम के पौराणिक स्थल “महामाया गढ़ भांवर” में दो दिवसीय अधिवेशन दिनांक 24/03/2025 दिन सोमवार एंव दिनांक 25/03/2025 दिन मंगलवार तद्नुसार विक्रम संवत् 2081 माह चैत्र कृष्ण पक्ष 10, 11 को आयोजन किया जाएगा । कार्यक्रम के अतिथिगण मुख्य अतिथि जनप्रिय, समाज सेवी भावना बोहरा विधायक पंडरिया , अध्यक्षता अनिल कुमार पटेल अध्यक्ष हरदिहा मरार (पटेल) महासभा मुंगेली राज ,विशिष्ट अतिथि विशेवर सिंह पटेल अध्यक्ष छ.ग. राज्य गौ सेवा आयोग, छ.ग. शासन केबिनेट मंत्री दर्जा, सुरेन्द्र कुमार पटेल अध्यक्ष (छ.ग.) हरदिहा मरार रामकुमार पटेल पूर्व अध्यक्ष (छ.ग) मॉ शाकम्भरी बोर्ड। राजेन्द्र चंद्रवंशी अध्यक्ष जिला भाजपा कबीरधाम, रामकुमार भट्ट , दीपा (पप्पू) धुर्वे , राजेश्वरी (महेन्द्र कुमार) घृतलहरे सदस्य जिला पंचायत , नंदनी राजू साहू अध्यक्ष जनपद पंचायत पंडरिया
, छत्रपाल तिवारी जी उपाध्यक्ष जनपद पंचायत पंडरिया , मंजूला देवी कुरें अध्यक्ष नगर पालिका पण्डरिया , सुमित तिवारी उपाध्यक्ष नगर पालिका पण्डरिया, नरेश कुमार पटेल अध्यक्ष नगर पंचायत बरेला , विजय पाटील अध्यक्ष नगर पंचायत बोड़ला,बेदराम पटेल सदस्य जनपद पंचायत लोरमी , भुवन पटेल सदस्य जनपद सदस्य मुंगेली, ज्ञानेन्द्र (मध्यम) पटेल जनपद सदस्य लोरमी, दिनेश कुमार कोसरिया सदस्य जनपद पंचायत पंडरिया, रविश सिंह ठाकुर अध्यक्ष मण्डल भाजपा पण्डरिया, प्रदीप पुरी गोस्वामी अध्यक्ष मण्डल भाजपा पाण्डातराई-मोहगांव, जीवन पटेल जी संगठन सचिव छ.ग. प्रदेश मरार (पटेल), पोखराज सिंह डाहिरे सरपंच ग्रा. पं. नवागांव (हद्हा) रहेंगे ।कार्यक्रम स्थल-मुख्य मार्ग पण्डरिया-मुंगेली मार्ग पर नवागांव हदहा स्थित है, वहां से दक्षिण दिशा में 02 कि. मी की दुरी पर स्थित है।
दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन
प्रथम दिवस 24 मार्च सोमवार को दोपहर तीन बजे कलश यात्रा एवं सामाजिक पंजीयन , 04 बजे मुख्यातिथि एवं सहयोग गणों का आगमन पश्चात दीप प्रज्वल, मां शाकंभरी का आरती पूजा, अतिथियों का स्वागत,05 बजे प्रतिभावान छात्र, छात्राओं एवं प्रतिभाशाली व्यक्तियों का सम्मान एवं मार्गदर्शन,08 बजे समाज जनों का स्वागत पश्चात उद्बोधन , 09 बजे भोजन , 10 सामाजिक चर्चा एवं निर्वाचन कार्यक्रम । द्वितीय दिवस 25 मार्च मंगलवार को सुबह 08:30 बजे से सामाजिक समस्याओं पर चिंतन एवं अध्यक्ष महोदय के निर्देशानुसार अन्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा ।
पूरे छत्तीसगढ़ से हजारों की संख्या शामिल होंगे सामाजिकगण
हरदिया पटेल समाज पूरे छत्तीसगढ़ राज्य में मौजूद है उक्त कार्यक्रम में सभी जिलों से सामाजिक लोगो बैठक में शामिल होंगे । यह कार्यक्रम मुंगेली राज के द्वारा आयोजित किया जा रहा है। मुंगेली राज में पांच परिक्षेत्र समिति के अलावा 24 ग्राम समिति है जिसमें 72 गांव शामिल है। कार्यक्रम पंडरिया परिक्षेत्र के डोमसरा ग्राम समिति के अंतर्गत नवागाँव ( हट्हा) में आयोजित किया जा रहा है।




