
बेमेतरा : गुरुकुल स्कूल की बस के अनियंत्रित होकर पलट जाने से एक छात्र की मौत हो गई, वहीं 4 छात्र घायल हो गए. घायलों को इलाज के लिए रायपुर ले जाया गया.
इस सम्बन्ध में प्राप्त जानकारी के अनुसार, छात्रों को स्कूल से घर छोड़ने के लिए निकली स्कूल बस बेरला थाना क्षेत्र के चंडी भाटा में अनियंत्रित होकर पलट गई, दर्घटना में स्कूल में अध्ययनरत 9वीं कक्षा के छात्र अतुल उपाध्याय की मौत हो गई, वहीं चार बच्चे घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए रायपुर ले जाया गया.


