*उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के विशेष प्रयासों से 112 विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए 5 करोड़ 7 लाख रूपए की मिली स्वीकृति, कबीरधाम जिले में बुनियादी सुविधाओं का हो रहा विस्तार*

*उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के निर्देशो का किया जा रहा त्वरित अमल*

कवर्धा, । उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के विशेष प्रयासों से कबीरधाम जिले के समग्र विकास के लिए 5 करोड़ 7 लाख 24 हजार 900 रुपए की स्वीकृति मिली है। क्षेत्र भ्रमण के दौरान ग्रामीणों की विभिन्न निर्माण कार्यों की मांग पर, श्री शर्मा ने मंडी बोर्ड, मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना और मनरेगा के तहत 112 विकास कार्यों की स्वीकृति दी है। इन कार्यों से जिले में बुनियादी सुविधाओं में सुधार होगा और विकास को गति मिलेगी। इससे क्षेत्रवासियों को मूलभूत सुविधाओं का विस्तार होगा, जिससे उनकी जीवन गुणवत्ता में सुधार होगा। नए विकास कार्यों में सड़कें, भवन, तालाब सौंदर्यीकरण, नाली निर्माण, सामुदायिक भवन और रंगमंच जैसी सुविधाओं का समावेश होगा, जिससे जिलेवासियों को सीधा लाभ मिलेगा। यह पहल ग्रामीण विकास को सशक्त बनाने के साथ-साथ स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती प्रदान करेगी।
उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के विशेष प्रयासों से कबीरधाम जिले के समग्र विकास के लिए 5 करोड़ 7 लाख 24 हजार 900 रुपए की स्वीकृति मिली है। इन कार्यों मे मंडी बोर्ड से 20 कार्यों के लिए 1 करोड़ 55 लाख 77 हजार रुपए के कार्य शामिल है। इनमे सामुदायिक भवन के 07 कार्य, सीसी रोड के 10 कार्य, सांस्कृतिक मंच के 02 कार्य और भवन 01 कार्य शामिल है। मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना से 84 कार्यों के लिए 2 करोड़ 81 लाख 30 हजार रुपए के कार्य शामिल है। इनमे सामुदायिक भवन के 14 कार्य, सीसी रोड के 37 कार्य, रंगमंच के 10 कार्य, आंगनबाड़ी भवन के 03 कार्य, नाली निर्माण के 13 कार्य, पुलिया निर्माण के 03 कार्य, पीडीएस भवन, मुक्तिधाम, निर्मलघाट, तालाब सौंद्रीकरण के 01-01 कार्य शामिल है। इसी तरह मनरेगा के तहत 08 कार्य के लिए 70 लाख 17 हजार 900 रुपए के कार्य शामिल हैं। इनमे नाली निर्माण के 02 कार्य, पुलिया निर्माण के 03 कार्य, मुक्तिधाम, 03 कार्य शामिल है।
उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कहा कि विष्णुदेव साय सरकार का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में समग्र विकास करना है। उन्होंने कहा कि स्वीकृत निधियों का उपयोग सही तरीके से सुनिश्चित किया जाएगा ताकि स्थानीय समुदाय को अधिकतम लाभ मिल सके। श्री शर्मा ने क्षेत्रवासियों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि सभी विकास कार्यों में पारदर्शिता और गुणवत्ता पर ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के लिए जो राशि स्वीकृत की गई है, उसका प्रभावी ढंग से उपयोग किया जाएगा। उन्होंने विश्वास दिलाया कि उनकी मांगों को प्राथमिकता दी जाएगी और सभी परियोजनाएं समय पर पूरी की जाएंगी।

*निर्माण कार्यों की स्वीकृति मिलने से क्षेत्रवासियों में उत्साह*

निर्माण कार्यों की स्वीकृति मिलने से क्षेत्रवासियों में उत्साह है। लोग इस बात से खुश हैं कि उन्हें बेहतर बुनियादी सुविधाएं मिलेंगी, जिससे उनकी जीवन गुणवत्ता में सुधार होगा। ग्रामीणों ने अपनी मांगों के लिए उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा का धन्यवाद किया और आशा व्यक्त की कि ये विकास कार्य जल्दी पूरे होंगे। यह पहल न केवल स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करेगी, बल्कि सामुदायिक सहयोग को भी बढ़ावा देगी।

Spread the love

You missed

🎂 जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ 🎉 पंडरिया विधानसभा की लोकप्रिय एवं उत्कृष्ट विधायक श्रीमती भावना बोहरा जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ। 💐🎂 जनसेवा के प्रति आपकी निष्ठा, समर्पण एवं संवेदनशीलता वास्तव में प्रेरणादायी है। आपके नेतृत्व में पंडरिया विधानसभा विकास और प्रगति की नई ऊँचाइयों को छुए, यही हमारी मंगलकामना है। ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख-समृद्धि एवं अपार सफलता प्रदान करें और आप इसी ऊर्जा, उत्साह एवं समर्पण के साथ सदैव जनसेवा करती रहें। 🌹 जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं मंगलकामनाएँ। 🎉🎊 कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ संपादक — डी. एन. योगी की ओर से 🙏

🚩 हनुमान मंदिर में पहुंचा वानर राज, प्रसाद ग्रहण कर प्रतिमा के सामने झुका सिर; श्रद्धालुओं ने कहा—अद्भुत है यह आस्था! कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये, संपादक डी.एन. योगी की रिपोर्ट कवर्धा। वार्ड नंबर 9 स्थित कैलाश केदारनाथ मंदिर परिसर में रविवार शाम आस्था से जुड़ा एक अनोखा दृश्य देखने को मिला। मंदिर परिसर में वटवृक्ष के नीचे स्थित हनुमान मंदिर में प्रतिदिन श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर प्रसाद चढ़ाते हैं। बताया जाता है कि एक वानर भी अक्सर यहां पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करता है। 23 अगस्त 2026 की शाम करीब 6 बजे एक महिला द्वारा हनुमान जी को प्रसाद चढ़ाए जाने के दौरान वानर मंदिर के पास पहुंच गया। उसने प्रसाद ग्रहण किया और कुछ देर हनुमान जी की प्रतिमा के सामने बैठा रहा। तस्वीरों में उसका सिर प्रतिमा की ओर झुका हुआ नजर आ रहा है, जिसे श्रद्धालु हनुमान जी को प्रणाम करने जैसा भावपूर्ण दृश्य मान रहे हैं। इस पूरे दृश्य को मौके पर मौजूद डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया। देखते ही देखते यह दृश्य श्रद्धा और कौतूहल का विषय बन गया। इसी परिसर में भगवान शिव की पूजा-अर्चना के साथ महिलाओं की टीम द्वारा भजन-कीर्तन भी किया जाता है। मंदिर परिसर का यह शांत और भक्तिमय वातावरण इस अनोखे दृश्य के कारण और भी विशेष बन गया।  श्रद्धालुओं की आस्था है—वानर को बजरंगबली का स्वरूप माना जाता है। वहीं तस्वीरों में कैद यह दृश्य निश्चित रूप से लोगों के लिए भावनात्मक और आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। 🚩 जय श्री राम… जय बजरंगबली… हर हर महादेव! 🚩  फोटो: डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव  संपादक — डी.एन. योगी कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़