*स्वास्थ्य संचालक का आदेश, कवर्धा सीएमएचओ के लिए रद्दी का कागज।* कवर्धा:- स्वास्थ्य संचालक के आदेश के बाद भी दीपक सिंह ठाकुर का निलंबित नही होना सीएमएचओ के हठधर्मिता का परिणाम। ऐसा लगता है मानो संचालक का आदेश सीएमएचओ के लिए महज रद्दी कागज है।बता दें कि स्वास्थ्य संचालक ने दिनांक 28/08/24 को सीएमएचओ कबीरधाम को एक पत्र देकर मेडिकल फर्जीवाड़ा के दोषी सहायक ग्रेड 3 दीपक सिंह ठाकुर को निलंबित कर विभागीय जांच करने एवं पुलिस थाना में रिपोर्ट दर्ज कराने आदेशित किया है। लगभग दो सप्ताह बित जाने के बाद भी सीएमएचओ ने दीपक सिंह ठाकुर निलंबित नही किया है और न ही उसके खिलाफ थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया है। बल्कि अपने वरिष्ठ अधिकारी के आदेश को दरकिनार कर दोषी दीपक सिंह ठाकुर से, सीएमएचओ अपने कार्यालय में कार्य ले रहे है। मेडिकल फर्जीवाड़ा के दोषी दीपक सिंह ठाकुर के प्रभार मेडिकल बोर्ड शाखा से कलर ब्लाइंड से अनफिट दो नव आरक्षकों को नेत्र सहायक अधिकारी के फर्जी हस्ताक्षर करके फिट मेडिकल प्रमाण पत्र दिया गया था। नेत्र सहायक अधिकारी की शिकायत करने पर नव आरक्षकों का दुबारा जांच करवाया गया। दोनों आरक्षक के अनफिट होने की पुष्टि के बाद उन्हें तत्काल बर्खास्त कर दिया गया था। किंतु फर्जी प्रमाण पत्र बनाने वाले आज तक कार्यवाही से बचे हुए हैं। स्वास्थ्य संचालक के सख्त आदेश के बावजूद सीएमएचओ अपनी मनमानी के चलते अब तक कार्यवाही नहीं किये हैं।सीएमएचओ को स्वास्थ्य संचालक के आदेश का पालन करने में कोई रुचि नहीं है। सीएमएचओ की उटपटांग और विवादित कार्यशैली पर सवालिया निशान हैं। Spread the love Post navigation *स्वच्छता मित्र सम्मान समारोह* भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री *आदरणीय नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन/सेवा दिवस”* के अवसर पर *स्वच्छता मित्र सम्मान समारोह* का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन में हमारे स्वच्छता मित्र जो दिन-रात हमारे बेहतर स्वास्थ्य एवं स्वच्छता बनाए रखने के लिए परिश्रम करते हैं, उनके इस सेवा भाव के प्रति *कृतज्ञता व्यक्त कर उन्हें सम्मानित किया जाएगा।* *दिनांक : 18 सितंबर 2024* *समय : दोपहर 03:00 बजे* *पर्यटन स्थल रानी दाहरा बना मौत का दाहरा.. रानी दहरा वॉटरफॉल में आज फिर से गई एक जान..* *रानी दहरा में हो गया है प्रेत आत्मा व भूतों का प्रवेश.. हो जाए सावधान* *प्रशासन के मना करने के बाद भी पर्यटक नही आ रहें बाज..* *मृतक अल्फाज अंसारी नागपुर ( महाराष्ट्र ) का रहने वाला है जो बलौदा बाजार में इंजीनियरिंग का काम करता था..*