*Breaking news.*.

*पर्यटन स्थल रानी दाहरा बना मौत का दाहरा.. रानी दहरा वॉटरफॉल में आज फिर से गई एक जान..*

*रानी दहरा में हो गया है प्रेत आत्मा व भूतों का प्रवेश.. हो जाए सावधान*

*प्रशासन के मना करने के बाद भी पर्यटक नही आ रहें बाज..*

*मृतक अल्फाज अंसारी नागपुर ( महाराष्ट्र ) का रहने वाला है जो बलौदा बाजार में इंजीनियरिंग का काम करता था..*

 कवर्धा,,डी एन योगी कबीर क्रांति

कवर्धा,,कबीरधाम जिले का रानी दहरा वॉटरफॉल अपनी खूबसूरती के लिए जितना मशहूर है हाल के दिनों में उतना ही जानलेवा होता जा रहा है ।

आज शाम एक व्यक्ति का शव रानी दहरा वॉटरफॉल से फिर से बरामद हुआ जांच के बाद उसे व्यक्ति की पहचान हुई जिसका नाम अल्फाज अंसारी जो की नागपुर महाराष्ट्र का निवासी था जो बलौदा बाजार के एक प्राइवेट कंपनी मे इंजीनियर था।

आपको बता दे की हाल ही में एक ऐसी ही खबर सामने आई थी जिसमें एक युवा जो की कथित तौर पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव का भांजा बताया जा रहा था जो अपने दोस्तों के साथ घूमने रानी दहरा आया हुआ था नहाने के लिए धारा में दोस्तों के साथ उतरा और डूब कर अपनी जान गवा बैठा वहीं बीते वर्ष भी ऐसा ही कई मामला सामने आया जहां कवर्धा के रहने वाले तीन से चार युवक छुट्टियों में रानी दहरा घूमने गए हुए थे वहीं जिसमें दो युवकों ने अपनी जान गवा दी।

शायद कई राज है जो रानी दहरा वॉटरफॉल में समाए हुए हैं गांव वालों की गांव वालों की अगर मानें तो कई ऐसी कहानी है जो इस वॉटरफॉल से जुड़ी हुई है जो मूल रूप से यह बताती है कि किसी भूत प्रेत या अन्य अन्य तरह की काली शक्तियों इसमें मौजूद है जो हर वर्ष अपनी भूख मिटाने कई लोगो की जान ले ले लेती है..

गांव वाले इस बात का भी ध्यान रखते हैं कि शाम होते ही वह इस वॉटरफॉल से दूर ही रहे।

बढ़ती घटनाओं को देखते हुए आसपास के लोग इसी बात से चिंतित है कि आने वाले समय में ऐसी घटनाएं और ना हो इसके लिए उनकी जिला प्रशासन से यही गुहार है कि सुरक्षा को ध्यान रखते हुए गाइडलाइंस बनाई जाए और चेतावनी के लिए बिल बोर्ड्स लगाई जाए।
जिला प्रशासन और जिला वन मंडलड अधिकारी को चाहिए की ऐसी घटनाओं के पुर्नवृत्ति ना हो उसके लिए पूर्णता रानी देहरा पर्यटन स्थल को बंद कर देना चाहिए ताकि फिर से किसी व्यक्ति की जान ना जा सके।

Spread the love

You missed

गौ माता की अनदेखी पड़ी भारी तो चुनाव में भुगतना पड़ सकता है खामियाजा!** कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ | देखिये डी.एन. योगी की दमदार रिपोर्ट सड़कों पर लगातार गौवंश की मौतों को लेकर अब लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। गौ माता की सुरक्षा को लेकर यदि सरकार ने समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए, तो इसका राजनीतिक नुकसान आने वाले चुनाव में भाजपा को उठाना पड़ सकता है। जनता के बीच सवाल उठ रहा है—गौ माता के नाम पर राजनीति और घोषणाएं बहुत हुईं, लेकिन सड़क पर बेजुबान गौवंश की जान बचाने के लिए स्थायी व्यवस्था कब होगी? लोगों की भावनाएं इतनी आहत हैं कि कई लोग इसे गौ माता के प्रति लापरवाही का श्राप तक बता रहे हैं। हालांकि यह जनभावना है, लेकिन सरकार के लिए यह एक गंभीर चेतावनी जरूर है। अब सवाल सीधा है—गौ माता की सुरक्षा के लिए सरकार कब जागेगी? या फिर चुनावी मैदान में जनता अपने वोट से जवाब देगी? कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ रिपोर्ट — डी.एन. योगी

रायपुर में विधायक भावना बोहरा के निवास पर दिग्गज भाजपा नेताओं का जमावड़ा** कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट रायपुर में पंडरिया विधायक श्रीमती भावना बोहरा ने उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, राजनांदगांव सांसद श्री संतोष पाण्डेय, संभाग प्रभारी श्री जगन्नाथ पाणिग्रही, जिला संगठन प्रभारी श्री महेश वर्मा एवं कबीरधाम जिला भाजपा अध्यक्ष श्री राजेन्द्र चंद्रवंशी का आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर सभी अतिथियों के साथ रात्रि भोजन हुआ। इसके बाद संगठन को मजबूत करने, क्षेत्रीय विकास और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा एवं विचार-विमर्श किया गया। रायपुर में हुई यह मुलाकात संगठनात्मक दृष्टि से भी अहम मानी जा रही है। कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ संपादक — डी.एन. योगी

प्रतिभाओं का सम्मान… अतिथियों की सूची पर सवाल! कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ डी. एन. योगी की दमदारी रिपोर्ट कवर्धा। प्रतिभा सम्मान समारोह में जिले के होनहार बच्चों का सम्मान—पहल सराहनीय। लेकिन अतिथियों की सूची ने खड़े कर दिए कई सवाल! ❓ वरिष्ठ पत्रकार की कसौटी क्या थी? ❓ तीन-चार दशक से पत्रकारिता करने वालों को जगह क्यों नहीं? ❓ समाज प्रमुखों के चयन का आधार क्या रहा? ❓ अतिथियों की सूची आखिर किसने तैयार की? ❓ क्या शिक्षा विभाग को अंतिम सूची की जानकारी थी?  सबसे बड़ा सवाल सम्मान बच्चों का था… फिर चयन को लेकर विवाद क्यों? यदि अतिथि चयन पारदर्शी था, तो सवालों के जवाब सार्वजनिक क्यों नहीं? बच्चों की प्रतिभा का सम्मान जरूरी है, लेकिन सम्मान की कसौटी भी पारदर्शी होनी चाहिए।  कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़  डी. एन. योगी की| दमदारी रिपोर्ट