कवर्धा डी एन योगी कबीर क्रांति

*विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से पंडरिया एवं पांडातराई को मिली 5.40 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात*

*भाजपा सरकार की प्राथमिकता जनसुविधाओं का विस्तार और प्रदेश का विकास है : भावना बोहरा*

 कवर्धा,  छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार आने के बाद से प्रदेश में विकास कार्य तेजी से हो रहें हैं। इसी कड़ी में पंडरिया और पांडातराई शहर के सौन्दर्यीकरण एवं वहां मूलभूत सुविधाओं के विस्तार हेतु वर्षों से चल रही मांग आज पंडरिया विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से पूरी हो रही है। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा नगर पालिका परिषद् पंडरिया एवं नगर पंचायत पांडातराई के सौन्दर्यीकरण, मूलभूत सुविधाओं और अधोसंरचना विकास हेतु 5 करोड़ 40 लाख रुपए की स्वीकृति दी है। इसमें नगर पालिका परिसद पंडरिया के सौन्दर्यीकरण, अधोसंरचना, मूलभूत व आवश्यक सुविधाओं के विस्तार हेतु 3 करोड़ रुपए एवं नगर पंचायत पांडातराई हेतु 2 करोड़ 40 लाख रुपए की स्वीकृति मिली है।

विदित हो की पंडरिया विधायक भावना बोहरा द्वारा उप मुख्यमंत्री अरुण साव को पत्र के माध्यम से पंडरिया एवं पांडातराई शहर के विकास व सौन्दर्यीकरण, स्वच्छता, जनता की मूलभूत सुविधाओं और अन्य आवश्यक सुविधाओं के विस्तार हेतु प्रस्ताव प्रेषित किया था। उनके प्रस्ताव और जनता के हित को देखते हुए नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा आज 5 करोड़ 40 लाख रुपए की राशि को पंडरिया एवं पांडातराई क्षेत्र के विकास हेतु स्वीकृति दी गई है। वित्तीय वर्ष 2024-25 में अधोसंरचना मद अंतर्गत विकास कार्यों के लिए राशि की स्वीकृति दी गई है जिसके लिए भावना बोहरा ने पूरे पंडरिया विधानसभा की जनता की ओर से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उप मुख्यमंत्री अरुण साव का आभार व्यक्त किया है।

इस अवसर पर पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने कहा कि यह हम सभी के लिए अत्यंत ही हर्ष का विषय है कि विगत पांच वर्षों में कांग्रेस के कुशासन से त्रस्त होकर प्रदेश की जनता ने भाजपा पर अपना विश्वास जताया वह विश्वास अब क्षेत्र के विकास और जनसुविधाओं के विस्तार के रूप में जन-जन तक पहुँच रहा है। मैनें हमेशा ही जनसेवा और क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता के साथ जनता की सुविधाओं और क्षेत्र की मूलभूत आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए एक जनप्रतिनिधि के रूप में अपने कर्तव्यों को पूरा करने का हमेशा प्रयास किया है। यह जो विकास की सौगात मिली है वह भी जनता के सुझाव से ही मिले हैं, क्षेत्र की जनता से जब भी संवाद होता है तो मैनें हमेशा उनके सुझाव को प्राथमिकता से सुना है और उसपर अमल करने का प्रयास किया है। आज जो यह विकास की सौगात जनता को मिली है उससे क्षेत्रवासियों में भी ख़ुशी स्पष्ट दिखाई दे रही है।

भावना बोहरा ने आगे कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में विकास कार्य ठप्प पड़ें थे, जनता को मूलभूत सुविधाएँ नहीं मिल रही थी, लेकिन आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी के सुशासन में छत्तीसगढ़ एक बार पुनः विकास के पथ पर अग्रसर हो रहा है। जनता को मूलभूत सुविधाओं और योजनाओं का लाभ मिल रहा है। इन सभी विकास व निर्माण कार्यों से पंडरिया विधानसभा की जनता को लाभ मिलेगा। विकास का संकल्प और जनहित के लक्ष्य के साथ प्रगति पथ पर प्रशस्त पंडरिया विधानसभा में हो रहे विकास कार्य,अधोसंरचना के निर्माण कार्य जन आकांक्षाओं को पूरा कर रहें हैं।

कांग्रेस के शासन काल में केवल भ्रष्टाचार हुए,जनता के अधिकारों का हनन किया गया और योजनाएं केवल सरकारी कागजों तक सिमित रहीं। लेकिन आज डबल इंजन की भाजपा सरकार के नेतृत्व में शासकीय योजनाएं जमीनी स्तर पर दिख रहीं हैं, भाजपा की सरकार बनते ही सबसे पहले किसान हित में निर्णय लिया गया, आवास विहीन 8 लाख से अधिक परिवारों के पक्के आवास का सपना पूरा हो रहा है, महतारी वंदन योजना से प्रदेश की महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त हो रही हैं, ऐसे कई योजनाएं एवं निर्णय हैं जिनसे आज छत्तीसगढ़ की दशा एवं दिशा को बदलने का काम भाजपा सरकार कर रही है। मैं समस्त पंडरिया विधानसभा के मेरे परिवारजनों को इस विकास कार्यों की सौगात के लिए बधाई देती हूँ।

Spread the love

You missed

यशवंत सिंह ठाकुर द्वारा  प्रेस क्लब अध्यक्ष को गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी का आरोप!** जिला प्रेस क्लब की जमीन बेचने के प्रयास का भी गंभीर आरोप—मामला थाने पहुंचा** कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट कवर्धा। जिला प्रेस क्लब कवर्धा की भूमि को लेकर विवाद अब गंभीर मोड़ पर पहुंच गया है। प्रेस क्लब अध्यक्ष प्रकाश वर्मा ने थाना कवर्धा में शिकायत देकर यशवंत सिंह ठाकुर, पिता दयाल सिंह ठाकुर के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायत के मुताबिक, प्रेस क्लब की भूमि को कथित रूप से अपना बताकर दूसरे लोगों के साथ विक्रय का सौदा करने का प्रयास किया जा रहा है। अध्यक्ष ने इस संबंध में बातचीत की ऑडियो रिकॉर्डिंग पुलिस को सौंपने की बात कही है। आरोप है कि 25 अगस्त 2026 को प्रेस क्लब के सामने जब अध्यक्ष प्रकाश वर्मा ने इस मामले में यशवंत सिंह ठाकुर से पूछताछ की, तो विवाद बढ़ गया। शिकायत के अनुसार, उनके साथ मां-बहन की गाली-गलौज की गई और कथित रूप से धमकी देते हुए कहा गया— “तुम नाम मात्र के अध्यक्ष हो… इस जमीन पर कॉम्प्लेक्स बनाऊंगा और बिक्री भी करूंगा, कौन रोकता है देख लूंगा।”  अध्यक्ष ने अपनी शिकायत में जान-माल के खतरे की आशंका भी जताई है और पुलिस से मामले की गंभीरता से जांच कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। यशवंत सिंह ठाकुर द्वारा   प्रकाश वर्मा को मां बहन की गाली देने वाला आडियो रिकाडिग थाना में दर्ज है।   प्रेस क्लब की जमीन का वास्तविक मालिकाना जिला प्रेस क्लब है, प्रकाश वर्मा के पास पुरा शासकीय दस्तावेज उपलब्ध है।  क्या किसी अन्य व्यक्ति द्वारा इस जमीन का विक्रय सौदा किया जा रहा था यह भी जांच का विषय है?   ऑडियो रिकॉर्डिंग में क्या सामने आएगा जो जांच का विषय है?   अध्यक्ष को धमकी देने के आरोप पर पुलिस क्या कार्रवाई करेगी? फिलहाल यह सभी आरोप शिकायत में लगाए गए हैं। मामले की पुलिस जांच और संबंधित पक्ष का पक्ष सामने आना बाकी है।  मामला जमीन का है या दबंगई का? अब पुलिस जांच खोलेगी पूरा  राज! कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट

गौ माता की अनदेखी पड़ी भारी तो चुनाव में भुगतना पड़ सकता है खामियाजा!** कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ | देखिये डी.एन. योगी की दमदार रिपोर्ट सड़कों पर लगातार गौवंश की मौतों को लेकर अब लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। गौ माता की सुरक्षा को लेकर यदि सरकार ने समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए, तो इसका राजनीतिक नुकसान आने वाले चुनाव में भाजपा को उठाना पड़ सकता है। जनता के बीच सवाल उठ रहा है—गौ माता के नाम पर राजनीति और घोषणाएं बहुत हुईं, लेकिन सड़क पर बेजुबान गौवंश की जान बचाने के लिए स्थायी व्यवस्था कब होगी? लोगों की भावनाएं इतनी आहत हैं कि कई लोग इसे गौ माता के प्रति लापरवाही का श्राप तक बता रहे हैं। हालांकि यह जनभावना है, लेकिन सरकार के लिए यह एक गंभीर चेतावनी जरूर है। अब सवाल सीधा है—गौ माता की सुरक्षा के लिए सरकार कब जागेगी? या फिर चुनावी मैदान में जनता अपने वोट से जवाब देगी? कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ रिपोर्ट — डी.एन. योगी

रायपुर में विधायक भावना बोहरा के निवास पर दिग्गज भाजपा नेताओं का जमावड़ा** कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट रायपुर में पंडरिया विधायक श्रीमती भावना बोहरा ने उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, राजनांदगांव सांसद श्री संतोष पाण्डेय, संभाग प्रभारी श्री जगन्नाथ पाणिग्रही, जिला संगठन प्रभारी श्री महेश वर्मा एवं कबीरधाम जिला भाजपा अध्यक्ष श्री राजेन्द्र चंद्रवंशी का आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर सभी अतिथियों के साथ रात्रि भोजन हुआ। इसके बाद संगठन को मजबूत करने, क्षेत्रीय विकास और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा एवं विचार-विमर्श किया गया। रायपुर में हुई यह मुलाकात संगठनात्मक दृष्टि से भी अहम मानी जा रही है। कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ संपादक — डी.एन. योगी