कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट** पीएम श्री सेजस पोड़ी में “एलुमनी मीट (पुरानी यादें)” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़
देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट**
पीएम श्री सेजस पोड़ी में “एलुमनी मीट (पुरानी यादें)” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।
कवर्धा** पोड़ी में कार्यक्रम की शुरुआत शुक्ला सर द्वारा विधि-विधान से माँ सरस्वती पूजन के साथ हुई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पूर्व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे, जिससे माहौल भावुक और उत्साहपूर्ण बन गया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अनिल वर्मा, शेख साहू, सतीश नट, अनिल चंद्रवंशी, भूपेंद्र, अंजली सहित अनेक पूर्व विद्यार्थी शामिल हुए।
इस अवसर पर प्राचार्य श्री संजय कुमार गुप्ता, शाला विकास समिति के अध्यक्ष श्री वेद साहू, डॉ. टी.एस. अवस्थी, भागीरथी पात्रे, संतोष वर्मा, टूमन कोसले, एल. वर्मा, रामफल चंद्रवंशी सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। साथ ही “स्वस्थ आहार, स्वस्थ जीवन” विषय पर भी जागरूकता प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
बैंकिंग छात्रों को मिला इंटर्नशिप प्रमाण पत्र
छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक में 10 दिवसीय प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले छात्रों—ज्योति, नेहा, केशव और राकेश को इंटर्नशिप प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। इस दौरान छात्रों ने एटीएम से पैसे निकालना, बैंक लेन-देन और लॉकर रूम की प्रक्रिया जैसी महत्वपूर्ण जानकारियां सीखीं।
बैंक के ब्रांच मैनेजर श्री वरुण कुमार द्विवेदी एवं स्टाफ सदस्य राजू चंद्रवंशी ने बच्चों को व्यावहारिक जानकारी दी। इस कार्यक्रम का सफल संचालन बैंकिंग प्रभारी एवं व्यावसायिक शिक्षक सुरेश कुमार प्रजापति द्वारा किया गया।
प्राचार्य के मार्गदर्शन में पूरा कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ और विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला।
कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ – हर खबर सबसे पहले!
रिपोर्ट: डी एन योगी



